Date: 01/08/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
के.के. पॉलिटेक्निक–उप डाकघर घोटाला: लोयाबाद में ईडी की दबिश, आरोपी पंकज चौहान फरार
7/31/2026 4:52:57 PM IST
30
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
धनबाद :-
धनबाद के चर्चित के.के. पॉलिटेक्निक–उप डाकघर घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है। आज ईडी की टीम लोयाबाद तीन नंबर निवासी पंकज चौहान के घर छापेमारी करने पहुंची। हालांकि, कार्रवाई के दौरान पंकज चौहान घर पर नहीं मिला। बताया जा रहा है कि ईडी की टीम उसे गिरफ्तार करने के उद्देश्य से पहुंची थी। मामले में कई समन के बावजूद पूछताछ में शामिल नहीं होने पर एजेंसी ने कार्रवाई तेज कर दी है। ईडी की छापेमारी की सूचना मिलते ही लोयाबाद इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई और पूरे क्षेत्र में चर्चा का माहौल बन गया। सूत्रों के मुताबिक, जांच के दौरान ईडी ने पंकज चौहान को कई बार समन और नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन वह किसी भी नोटिस पर उपस्थित नहीं हुआ। लगातार अनुपस्थित रहने के बाद एजेंसी ने उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई तेज कर दी। जांच एजेंसी के अनुसार, इसी मामले में पंकज चौहान पहले भी जेल जा चुका है। जांच के दौरान उसके बैंक खाते में 2 करोड़ 89 लाख 12 हजार 600 रुपये ट्रांसफर होने और बाद में पूरी राशि निकाले जाने की जानकारी सामने आई है। ईडी अब इस संदिग्ध वित्तीय लेन-देन की गहन जांच कर रही है। फिलहाल ईडी की टीम मामले से जुड़े दस्तावेजों और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्यों की जांच में जुटी हुई है। वहीं पंकज चौहान की तलाश भी जारी है। माना जा रहा है कि जांच के आधार पर इस मामले में आगे और भी बड़ी कार्रवाई हो सकती है।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ भाजपा ने निकला मशाल मार्च, सरकार पर साधा निशाना
#
चिरकुंडा से 111 कांवरियों का जत्था सुल्तानगंज रवाना, 'बोल बम' के जयकारों से गूंजा माहौल
#
असर्फी हॉस्पिटल पर धनबाद नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 3.27 करोड़ रुपये जुर्माना और अवैध निर्माण हटाने का आदेश
#
मिड डे मील बनाते समय स्कूल में गैस सिलेंडर में लगी आग, बड़ा हादसा टला
#
बाबूलाल मरांडी का सरकार पर वार, जामताड़ा में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
नीट परीक्षा पेपर लीक मामले में कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने फूंका पीएम मोदी का पुतला , धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा का किया मांग
#
बड़कीटांड़ जीतपुर रोड पर भू-धंसान, सड़क किनारे बना बड़ा गोफ; लोगों में दहशत
#
NH-19 पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, एक की मौत और दूसरा गंभीर घायल
#
मजदूरों के शोषण पर सांसद ढुल्लू महतो ने लाल झंडे को घेरा, अशोक मंडल UCWU में हुए शामिल
#
सेंधमारी कर अपराधियों ने की जेवर दुकान में 20 लाख की चोरी,जाँच में जुटी पुलिस