Date: 28/07/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
NH-19 पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, एक की मौत और दूसरा गंभीर घायल
7/28/2026 12:14:07 PM IST
44
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
गया :
गया जिले के बाराचट्टी में एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। घायल युवक का पटना में इलाज चल रहा है। यह घटना बाराचट्टी थाना क्षेत्र से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर कल देर रात की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, रात में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसके परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तुरंत घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बाराचट्टी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों युवकों को किसी तरह कार से बाहर निकाला। मृतक युवक की पहचान रोहतास जिले के चेनारी थाना क्षेत्र के तेलारी गांव निवासी 28 वर्षीय बंटी जायसवाल के रूप में हुई है। बंटी जायसवाल, शिव मूरत शाह के पुत्र थे। वहीं, हादसे में घायल युवक की पहचान कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के गुरुरा गांव निवासी 33 वर्षीय पंकज कुमार उर्फ पिंटू सिंह के रूप में हुई है। पंकज कुमार, जितेंद्र सिंह के पुत्र हैं। पुलिस ने घायल पंकज कुमार को तत्काल नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें पटना रेफर कर दिया। फिलहाल घायल युवक का इलाज पटना के एक अस्पताल में चल रहा है और उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। इस संबंध में मंगलवार सुबह बाराचट्टी के थानाध्यक्ष अमरेंद्र किशोर ने घटना की आधिकारिक पुष्टि की। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, गया भेज दिया है। मृतक और घायल के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। हादसा किस कारण हुआ, इसकी जांच पुलिस कर रही है।
गया से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
JPSC परीक्षा घोटाले के मामले में CID की बड़ी कारवाही, पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते पहुंचे मुख्यालय
#
प्रशांत किशोर की जीत के लिए गया में मां मंगलागौरी मंदिर में पूजा और हवन
#
धनबाद में कोयला कारोबारी, आउटसोर्सिंग संचालक समेत 25 ठिकानों पर एक साथ ईडी का छापा शुरू
#
जमशेदपुर में नशा मुक्ति को लेकर पुलिस का जागरूकता अभियान, डीएसपी ने लोगों से नशे से दूर रहने की अपील
#
ट्रॉली बैग में छिपाकर ले जा रहा था गांजा, पुलिस ने दबोचा
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
दुकान के बाहर अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से मचा सनसनी
#
खुशखबरी जिले में गंगा पथ परियोजना को लेकर उठाया बड़ा कदम
#
‘Bharat Innovates 2026’ इवेंट में बड़ा धमाका, 120+ स्टार्टअप्स और 500 निवेशकों की भागीदारी से बढ़ी निवेश की
#
दुकानदार को गोली मारकर सोने की चेन-लॉकेट लूटा, सदर अस्पताल में इलाज जारी
#
भारत को विकसित करने में लगे है पीएम- पूर्व डिप्टी सीएम विजय सिंहा