Date: 03/11/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
महिला तेज गेदबाज़ आनंदिता किशोर को DCA के प्रबंध समिति ने किया सम्मानित,अध्यक्ष मनोज सिंह ने कहा…
8/1/2026 9:03:03 PM IST
261
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad: धनबाद क्रिकेट संघ (डीसीए) की प्रबंध समिति ने शनिवार को बीसीसीआइ के महिला तेज गेंदबाज कैंप के लिए आमंत्रित की गई अनंदिता किशोर को सम्मानित किया। डीसीए के अध्यक्ष मनोज कुमार समेत अन्य पदाधिकारियों ने उन्हें बुके भेंट किया और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मनोज कुमार ने विश्व कप अंडर-19 व एशिया कप अंडर-19 टीम में अपना स्थान बनाने वालीं अनंदिता के क्रिकेट करियर के बारे में जानकारी दी और उन्हें अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि डीसीए अनंदिता को सीनियर महिला क्रिकेट खेलते देखना चाहता है। वहीं उनके कोच समेत अन्य पदाधिकारियों ने उनकी इस सफलता के लिए बधाई देते हुए अपने संबोधन में अनंदिता के अब तक के इस सफर को याद किया। वहीं अनंदिता किशोर ने कहा कि आज वे जो कुछ है, वह डीसीए की बदौलत है। इसके लिए वे डीसीए का आभार प्रकट करती है। सभी पदाधिकारी मेरी छोटी-छोटी सफलता को सेलीब्रेट करते हैं। सदा प्रोत्साहित करते हैं। धनबाद का प्रतिनिधित्व करने में मुझे गर्व महसूस होता है। अपने करियर के बारे में अपने माता-पिता के योगदान को याद करते हुए कहा कि मां हमेशा मेरा सपोर्ट करती थी। जब पहली बार स्टेट टीम के लिए चुनी गई तो पापा भी मुझे पूरा समर्थन करने लगे। बचपन में लड़कों के साथ खेलती थी तो मुझे लगता था कि मैं तो इन लोगों से अच्छा खेलती हूं। अपने करियर के टफ टाइम का जिक्र करते हुए कहा कि विश्व कप अंडर-19 का समय मेरे लिए काफी मुश्किल भरा था। मुझे वहां स्वयं को साबित करने का अवसर नहीं मिल पाया। इससे थोड़ी निराशा हुई, लेकिन तुरंत ही और बेहतर करने के इरादे से मैदान में आ गई।
डीसीए की प्रबंध समिति में नए जोड़े गए अभिषेक सिंह, अनवर सिद्दीकी, शिव शक्ति एवं अशोक सराफ का अन्य सदस्यों के साथ परिचय कराया गया। अभिषेक सिंह ने कहा कि वे स्कूल-कालेज के दिनों में क्रिकेट खेलते रहे हैं। बाद में क्रिकेट से दूर रहना पड़ा। आज डीसीए से जुड़कर प्रसन्नता का अनुभव कर रहा हूं। जिले में क्रिकेट के विकास के लिए हरसंभव प्रयास करूंगा। उन्होंने भी अनंदिता के उज्जवल भविष्य की कामना की। बाद में अध्यक्ष मनोज कुमार ने सत्र 2025-26 के सफलतापूर्वक समापन पर प्रसन्नता जताई और इसके लिए बीसीसीएल, ईसीएल, टाटा स्टील प्रबंधन समेत सभी प्रायोजकों, कोच, चयनकर्ता एवं इसके संचालन में भूमिका निभाने वाले के प्रति आभार व्यक्त किया। बताया गया कि अगले सत्र में कूच बिहार ट्राफी के एक मैच के आयोजन का अवसर डीसीए को मिला है। प्रयास रहेगा कि यह मैच रेलवे स्टेडियम में आयोजित किया जाए। इस मैच के होने के बाद रणजी ट्राफी के आयोजन का लंबे अरसे के बाद दावा किया जा सकेगा। बैठक में डा. इश्तियाक अहमद, एसएन सिंह, जेके नय्यर, महासचिव बिनय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, रविजीत सिंह डांग, जावेद खान के अलावा उत्तम विश्वास, सुनील कुमार, बीएच खान, डा. राजशेखर सिंह, द्वारिका तिवारी, सुधीर पांडेय, जितेंद्र कुमार सिंह, अभिजीत घोष, रत्नेश सिंह के अलावा विशिष्ट आमंत्रितों में दिनेश सिंह, राजेश पांडेय, प्रमोद सिंह, संजय कुमार, कुंदन कुमार, अभिषेक मोइत्रा, पप्पू सिंह, उमेश श्रीवास्तव, रितम डे व अन्य उपस्थित थे।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
क्रिकेट प्रतिभाओं को मिलेगा निखरने का मौका, चंदवा में डायमंड क्रिकेट अकादमी का हुआ भव्य उद्घाटन
#
IND vs NZ: शर्मनाक हार के बाद श्रेयस अय्यर ने खोली टीम की पोल, गेंदबाजों पर उठाए सवाल ...
#
लगातार तीन जीत के बाद भारत को न्यूजीलैंड ने दी शिकस्त...
#
IND vs NZ 4th T20: भारत को मिला 260 रन का लक्ष्य जानिए की कुन कितना रन मारा ...
#
IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस का बड़ा एक्शन, कोचिंग स्टाफ में चौथा बदलाव जानिए किसकी हुई छुट्टी
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
कतरास मेले में परिवार संग पहुंचे धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार सुरक्षा व्यवस्था का भी लिया जायजा!
#
प्रेम विवाह के 3 मामले आए सामने, वीडियो जारी कर युवतियों ने परिजनों से की परेशान नहीं करने की अपील
#
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया....
#
रघुवर दास ने फिर एक बार झामुमो गठबंधन सरकार पर बोला हमला, कहा अवैध माइनिंग का ATM बना दिया.....
#
सदर अस्पताल की इमरजेंसी से घंटों गायब रहे डॉक्टर, इलाज के लिए भटकते रहे मरीज