Date: 02/08/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
मुंगेर में 11 हजार वोल्ट तार टूटने से बड़ा हादसा, बिहार पुलिस जवान और रेलवे कर्मी चाचा-भतीजे की मौत
8/2/2026 12:07:01 PM IST
9
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
मुंगेर :
सावन के पावन महीने के बीच मुंगेर में हुए एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया। बरियारपुर थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव में 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन बिजली तार टूटकर गिरने से चाचा-भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक बिहार पुलिस का जवान था, जबकि दूसरा रेलवे कर्मचारी था। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग की लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोषियों पर कार्रवाई और मुआवजे की मांग की है। मुंगेर जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव में रविवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब घर के पास लगे ट्रांसफॉर्मर के समीप अचानक 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन बिजली तार टूटकर नीचे गिर गया। इसी दौरान घर से बाहर निकले चाचा पंकज और उनके भतीजे अमन उसकी चपेट में आ गए। करंट का झटका इतना तेज था कि दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में चीख-पुकार मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। मृतक अमन बिहार पुलिस में सिपाही के पद पर समस्तीपुर में कार्यरत थे। सावन के महीने में बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर में जलाभिषेक करने के लिए वे दो दिन पहले ही छुट्टी लेकर अपने गांव आए थे। बताया जा रहा है कि वे रविवार शाम को बाबाधाम जाने वाले थे। वहीं, उनके चाचा पंकज भारतीय रेलवे में कार्यरत थे। एक ही परिवार के दो कमाऊ सदस्यों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना की सूचना मिलते ही बरियारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही को हादसे की वजह बताते हुए दोषियों पर कार्रवाई और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। रतनपुर गांव में हुए इस दर्दनाक हादसे ने बिजली व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। यदि बिजली विभाग समय रहते हाईटेंशन लाइन और ट्रांसफॉर्मर की निगरानी करता, तो शायद दो जिंदगियां बचाई जा सकती थीं। अब देखना होगा कि जांच के बाद जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई होती है और पीड़ित परिवार को राहत कब तक मिलती है।
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
बीजेपी की रणनीतिक बैठक में आगामी अभियानों की बनी रूपरेखा, विधायक राज सिन्हा ने दिए संगठन को निर्देश
#
गया में मगध इंटरनेशनल ग्रैंड ट्रेड फेयर 2026 का भव्य शुभारंभ
#
मुंगेर में पुलिस की बड़ी
कार्रवाई, हथियार के साथ तीन संदिग्ध अपराधी गिरफ्तार
#
गया में ग्रामीण चिकित्सकों का विजय उत्सव महासम्मेलन, विधानसभा अध्यक्ष ने किया उद्घाटन
#
राजकीय श्रावणी मेला, 2026 के दौरान घोरमारा क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग की कड़ी कार्रवाई
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
कोल इंडिया-अदाणी पावर में आई तेजी, निफ्टी 24000 के नीचे, सेंसेक्स 470 अंक गिरा
#
TMC में बड़ी टूट के संकेत, पश्चिम बंगाल की राजनीति में बढ़ी हलचल
#
विवाहिता की मौत पर हुआ बवाल, पति समेत ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप
#
जमशेदपुर में ब्रेन मलेरिया का कहर, 14 दिनो में मिले 1441 संक्रमित मरीज
#
पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, वाहन चालकों को मिली राहत