Date: 16/09/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

जमशेदपुर में ब्रेन मलेरिया का कहर, 14 दिनो में मिले 1441 संक्रमित मरीज

7/12/2026 12:55:10 PM IST

183
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम में मलेरिया का कहर जारी,14 दिनो में मिले 1,441 पॉजिटिव (संक्रमित) मरीज। 93 हजार से ज्यादा लोगो की जाँच हुआ। पोटका में 5 बच्चों की मौत के बाद 12 चिकित्सको को शो-कॉज किया गया। वहीं चार दिन पहले ही पोटका के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) के प्रभारी डॉ.रजनी कुमार महाकुड़ को निलंबित किया जा चूका हैं । पूर्वी सिंहभूम जिले में मलेरिया और ब्रेन मलेरिया के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग का जांच और उपचार अभियान लगातार जारी है.जिले में संक्रमित मरीज मिलने से चिंता बढ़ गई हैं, 29 -12 तारिक तक 93 हजार से ज्यादा लोगो की जाँच में कुल 1,441 संक्रमित मरीज मिलें हैं, वहीं डाक्टर और स्वास्थ्य विभाग के टीम ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर लगे हुए हैं,ताकि ब्रेन मलेरिया कि इस कहर को रोका जा सके। जिले मे सबसे अधिक मरीज पोटका प्रखंड में मिले हैं, इसके अलावा डुमरिया, मुसाबनी में  घाटशिला में और पटमदा में मरीजों की पुष्टि हुई है। पूर्वी सिंहभूम जिले के सिविल सर्जन साहिर पाल ने बताया कि सभी संक्रमित मरीजों का इलाज महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) अस्पताल, परसुडीह सदर अस्पताल और जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में किया जा रहा है. संक्रमण पर जल्द नियंत्रण पाने के लिए प्रभावित क्षेत्रों में लगातार मलेरिया जांच, दवा वितरण, फॉगिंग तथा जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. विभाग ने लोगों से बुखार आने पर तुरंत जांच कराने, मच्छरदानी का उपयोग करने और आसपास पानी जमा नही होने देने की अपील की है।
 
कोयलांचल लाइव के लिए जमशेदपुर से बिनोद केसरी की रिपोर्ट  


सम्बंधित खबरें

#
SNMMCH के पारा मेडिकल छात्रों का 6 माह से मानदेय बकाया, भुगतान की मांग को लेकर सिविल सर्जन कार्यालय पहुंचे छात्र
 

# सदर अस्पताल में सैकड़ों पोस्टमार्टम और इंज्यूरी रिपोर्ट लंबित, कोर्ट ने उपाधीक्षक पर लगाया 5 हजार का जुर्माना
#  रेलवे अस्पताल में अजगर से मचा हड़कंप, मेल मेडिकल वार्ड में 2 घंटे तक रही दहशत
#
SNMMCH में बड़ी लापरवाही,HIV पॉजिटिव प्रसूता का बिना सेफ्टी किट हुआ सिजेरियन, चार अन्य प्रसूताओं का भी हुआ ऑपरेशन,पॉजिटिव आते ही मचा हड़कंप,अधीक्षक ने दिए जांच के आदेश...........
 

# HIV को लेकर बड़ी चेतावनी : सड़क किनारे टैटू बनाने और नाक-कान छिदवाने से बढ़ सकता है संक्रमण का खतरा