Date: 02/08/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
बीजेपी की रणनीतिक बैठक में आगामी अभियानों की बनी रूपरेखा, विधायक राज सिन्हा ने दिए संगठन को निर्देश
8/2/2026 6:08:50 PM IST
20
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
धनबाद विधानसभा क्षेत्र के जगजीवन नगर स्थित विधायक राज सिन्हा के कार्यालय में रविवार को बीजेपी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, समरसता संकल्प अभियान, तिरंगा यात्रा, हर घर तिरंगा अभियान और मतदाता सूची पुनरीक्षण समेत कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। बैठक के बाद विधायक राज सिन्हा ने बताया कि धनबाद विधानसभा के आठों मंडलों के अध्यक्षों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। उन्होंने कहा कि 4 अगस्त को समरसता संकल्प अभियान के तहत संत शिरोमणि गुरु रविदास की जन्मस्थली से निकली पवित्र मिट्टी का कलश धनबाद पहुंचेगा। यह कलश पुटकी, केंदुआ, गोधर और बैंक मोड़ होते हुए जोड़ा फाटक स्थित राम मंदिर पहुंचेगा, जहां रात्रि विश्राम के बाद इसे विभिन्न मंडलों में भेजा जाएगा। विधायक ने बताया कि 10 से 14 अगस्त तक जिला स्तर पर भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। साथ ही 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत लोगों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया जाएगा। जो लोग तिरंगा खरीदने में सक्षम नहीं होंगे, उन्हें संगठन की ओर से तिरंगा उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण (SIR) के तहत ड्राफ्ट सूची जारी होने के बाद जिन पात्र मतदाताओं के नाम छूट जाएंगे, उन्हें जोड़ने के लिए पार्टी कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभाएंगे। इसके अलावा 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर काली पट्टी बांधकर मौन यात्रा और संगोष्ठी का आयोजन भी किया जाएगा।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
बाघमारा में शहीद शक्तिनाथ महतो की 78वीं जयंती पर JMM और BJP के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, मंचों से गरजी सियासत
#
डेहरी नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी हत्याकांड का खुलासा, अत्यधिक ड्यूटी से नाराज ड्राइवर ने रॉड से की हत्या
#
गया में मगध इंटरनेशनल ग्रैंड ट्रेड फेयर 2026 का भव्य शुभारंभ
#
मुंगेर में पुलिस की बड़ी
कार्रवाई, हथियार के साथ तीन संदिग्ध अपराधी गिरफ्तार
#
गया में ग्रामीण चिकित्सकों का विजय उत्सव महासम्मेलन, विधानसभा अध्यक्ष ने किया उद्घाटन
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
कोल इंडिया-अदाणी पावर में आई तेजी, निफ्टी 24000 के नीचे, सेंसेक्स 470 अंक गिरा
#
विवाहिता की मौत पर हुआ बवाल, पति समेत ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप
#
जमशेदपुर में ब्रेन मलेरिया का कहर, 14 दिनो में मिले 1441 संक्रमित मरीज
#
गर्मी से लोग परेशान, दिल्ली-बिहार और UP समेत कई राज्यों में पारा 35-डिग्री के पार
#
पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, वाहन चालकों को मिली राहत