Date: 02/08/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
डेहरी नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी हत्याकांड का खुलासा, अत्यधिक ड्यूटी से नाराज ड्राइवर ने रॉड से की हत्या
8/2/2026 5:24:44 PM IST
16
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
औरंगाबाद :
रोहतास जिले के डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की औरंगाबाद के बारूण थाना क्षेत्र में शनिवार की देर रात हुई हत्या के मामले का पुलिस ने घटना के 12 घंटे के अंदर ही राजफाश कर दिया है। हत्याकांड को किसी अपराधी ने नही बल्कि कार्यपालक पदाधिकारी के वाहन चालक ने ही अंजाम दिया है। मामले में पुलिस चालक को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुटी है। यह जानकारी मगध प्रक्षेत्र, गयाजी के पुलिस महानिरीक्षक विकास वैभव ने दी। ड्राईवर के विरोधाभाषी बयानों से पुलिस का शक गहराया-हत्याकांड की जांच करने रविवार को औरंगाबाद आये मगध प्रक्षेत्र के आईजी विकास वैभव ने बताया कि मामले में कार्यपालक पदाधिकारी के चालक मिथिलेश घटना को लेकर बार-बार बयान बदल रहा था। पहले उसने पुलिस को बताया कि दो अपाची बाइक पर सवार अपराधियों ने हत्या की है। फिर एक अपाची बाइक की बात की। इसके बाद दुर्घटना बताया। इन बयानों से पुलिस को चालक पर संदेह हुआ। संदेह होने पर कड़ाई से पूछताछ में हुआ हत्याकांड का खुलासा-संदेह होने पर पुलिस ने जब चालक के प्रति थोड़ी सख्ती बरती। इसके बाद उसने हत्याकांड का खुलासा कर दिया। चालक ने पुलिस को हत्या की वजह भी बताई। हत्या करने का तरीका और हत्याकांड को लूट में हुई हत्या और दुर्घटना करार देने के लिए खुद के द्वारा किये गये प्रयास के बारे में भी पुलिस को सारी जानकारी दी।अत्यधिक ड्यूटी लेने से परेशान था चालक, इसी कारण की हत्या-चालक ने पुलिस के समक्ष स्वीकार किया कि उससे कार्यपालक पदाधिकारी लगातार अत्यधिक ड्यूटी ले रहे थे। इस कारण वह बेहद परेशान और तनाव में रह रहा था। इसे लेकर कई बार उसकी कार्यपालक पदाधिकारी से बहस हो चुकी थी। शनिवार को भी अत्यधिक ड्यूटी लेने को लेकर कार्यपालक पदाधिकारी से बहस हुई थी। इसके बाद उसे शनिवार की रात कार्यपालक पदाधिकारी ने पटना चलने को कहा। बेमन से वह कार्यपालक पदाधिकारी को लेकर पटना के लिए चला लेकिन उसके मन में कार्यपालक पदाधिकारी से निपट लेने का भाव घर कर गया था। इसी वजह से तनाव में उसने हत्या कर दी। इस तरह से की हत्या-चालक ने पुलिस को बताया कि पटना जाने के दौरान नहर के रास्ते में उसने सुनसान जगह देखकर पेशाब करने के बहाने गाड़ी रोकी। हालांकि कार्यपालक पदाधिकारी उसे गाड़ी रोकने से मना कर रहे थे। इसके बावजूद उसने गाड़ी रोकी। गाड़ी रोकने के बाद वह नहर किनारे कुछ देर पेशाब करने के बहाने खड़ा रहा। इसके बाद गाड़ी के पीछे से रॉड निकाला और रॉड के प्रहार से कार्यपालक पदाधिकारी को लहुलूहान कर दिया और रॉड को नहर में फेंक दिया। इसके बाद उसने गाड़ी को एक्सिडेंट का रूप देने के लिए नहर के पास वाहन को ढ़लाकर थोड़ी चोट भी पहुंचा दी ताकि मामले को दुर्घटना और लूट में हुई हत्या दोनों का रंग दिया जा सके। इतना कुछ करने के बाद उसने नगर परिषद के कुछ कर्मियों को अपाची बाइक सवार अपराधियों द्वारा हमले की जानकारी दी। रॉड से हमला करने के बाद चालक इत्मीनान था कि कार्यपालक पदाधिकारी बचने वाले नही है। इसी वजह से वह घायल कार्यपालक पदाधिकारी को साथ लेकर इलाज के लिए अस्पताल भी आया, जहां चिकित्सको ने उन्हे मृत घोषित कर दिय। गोताखोरो के सहारे नहर से मर्डर वैपन का तलाश करा रही पुलिस-आईजी विकास वैभव ने बताया कि पुलिस गोताखोरों का सहयोग लेकर घटनास्थल पर नहर से मर्डर वैपन का तलाश करा रही है। पुलिस शीघ्र ही मर्डर वैपन बरामद कर लेगी। मामले में पुलिस का आगे का अनुसंधान और कार्रवाई जारी है।
औरंगाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए रुपेश कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
जमशेदपुर में मानसून के साथ बढ़ी जलपक्षियों की संख्या, खेतों में दिखे सफेद बगुले और अन्य पक्षी
#
बाघमारा में शहीद शक्तिनाथ महतो की 78वीं जयंती पर JMM और BJP के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, मंचों से गरजी सियासत
#
बीजेपी की रणनीतिक बैठक में आगामी अभियानों की बनी रूपरेखा, विधायक राज सिन्हा ने दिए संगठन को निर्देश
#
गया में मगध इंटरनेशनल ग्रैंड ट्रेड फेयर 2026 का भव्य शुभारंभ
#
मुंगेर में पुलिस की बड़ी
कार्रवाई, हथियार के साथ तीन संदिग्ध अपराधी गिरफ्तार
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
कोल इंडिया-अदाणी पावर में आई तेजी, निफ्टी 24000 के नीचे, सेंसेक्स 470 अंक गिरा
#
गर्मी से लोग परेशान, दिल्ली-बिहार और UP समेत कई राज्यों में पारा 35-डिग्री के पार
#
जमशेदपुर में ब्रेन मलेरिया का कहर, 14 दिनो में मिले 1441 संक्रमित मरीज
#
पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, वाहन चालकों को मिली राहत
#
छोटी नदियों पर संकट: आईआईटी-आईएसएम का 'मिशन Y', कोयला कंपनियों की मनमानी से बढ़ा खतरा