Date: 23/08/2026 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

‘जाति-धर्म नहीं, विकास की राजनीति चलेगी’, विजय सिन्हा का विपक्ष पर बड़ा हमला

8/23/2026 1:00:13 PM IST

26
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team

गया : बिहार के कृषि मंत्री विजय सिन्हा ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि अब जाति, धर्म और लिंग के नाम पर समाज को बांटने की राजनीति नहीं चलेगी। उन्होंने कहा कि राजनीति का केंद्र “जमात और विकास” होना चाहिए। गरीब, युवा, महिला और किसान सरकार की प्राथमिकता हैं। सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विजय सिन्हा ने विपक्ष के कुछ नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि बिना संघर्ष के बड़े पदों तक पहुंचने वाले लोग जमीनी हकीकत को नहीं समझ सकते। उन्होंने तुष्टिकरण की राजनीति को समाज के लिए नुकसानदायक बताया। कृषि मंत्री ने कहा कि सरकार किसानों को “खेत से बाजार” तक जोड़ने के लिए किसान उत्पादक संगठनों (FPO) को मजबूत कर रही है। जल संकट को देखते हुए “लैब से लैंड” की रणनीति के तहत कम पानी में बेहतर उत्पादन देने वाले बीज और आधुनिक कृषि तकनीक को बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने 33 एकड़ में सीधी धान बुआई के सफल प्रयोग का भी उल्लेख किया। साथ ही कहा कि बीज, खाद और सरकारी योजनाओं से जुड़ी शिकायतों पर 24 घंटे के भीतर कार्रवाई की जाएगी। विजय सिन्हा ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता छोटे किसानों, भूमिहीन श्रमिकों और बेहतर सिंचाई व्यवस्था पर है। सरकार का लक्ष्य किसानों की आय और कृषि उत्पादन को बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें बाजार से बेहतर तरीके से जोड़ना है।

 

गया से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट