Date: 25/08/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
CDS-2 में अहान सिंह ने लहराया परचम, ऑल इंडिया रैंक 189 हासिल कर बढ़ाया धनबाद का मान
8/10/2026 5:34:46 PM IST
31
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
धनबाद के हीरापुर झारखंड मैदान निवासी अहान सिंह ने CDS-2 परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करते हुए ऑल इंडिया रैंक 189 प्राप्त किया है। अहान का चयन ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी यानी OTA चेन्नई के लिए हुआ है। खास बात यह है कि अहान ने यह मुकाम बेहद कठिन परिस्थितियों के बीच हासिल किया। पिछले साल नवंबर में उनके पिता का निधन हो गया था। उस वक्त SSB की चयन प्रक्रिया को बीच में छोड़कर उन्हें पिता के अंतिम संस्कार के लिए वापस लौटना पड़ा था। लेकिन मुश्किल हालात के बावजूद अहान ने हिम्मत नहीं हारी और अपनी मेहनत व दृढ़ निश्चय के दम पर CDS परीक्षा क्रैक कर इंडियन आर्मी में ऑफिसर बनने के अपने सपने की ओर एक और कदम बढ़ाया। हीरापुर के झारखंड मैदान इलाके के रहने वाले अहान सिंह, पिता स्वर्गीय रामानुज प्रसाद सिंह, ने CDS-2 परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 189 हासिल कर धनबाद का नाम रोशन किया है। उनका चयन ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी, चेन्नई के लिए हुआ है। अहान की सफलता इसलिए भी खास है, क्योंकि इस सफर में उन्हें निजी जिंदगी की बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा। पिछले साल नवंबर में उनके पिता का निधन हो गया था। उस समय अहान SSB की चयन प्रक्रिया में शामिल थे, लेकिन पिता के अंतिम संस्कार के लिए उन्हें प्रक्रिया बीच में छोड़कर वापस आना पड़ा। इसके बावजूद अहान ने अपने लक्ष्य से समझौता नहीं किया। उन्होंने दोबारा मेहनत शुरू की और CDS परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक 189 हासिल की। अहान अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरु, मां और पूरे परिवार को देते हैं। वहीं उनकी मां राखी सिंह का कहना है कि बेटे ने विषम परिस्थितियों के बावजूद कड़ी मेहनत और दृढ़ निश्चय के साथ यह मुकाम हासिल किया है। अहान की इस सफलता से परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। अब अहान OTA चेन्नई में प्रशिक्षण हासिल कर भारतीय सेना में अधिकारी बनने के अपने सपने को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ेंगे। मुश्किल हालातों के सामने हार न मानने वाले अहान सिंह की यह सफलता युवाओं के लिए भी प्रेरणा है। पिता को खोने के बाद भी उन्होंने अपने लक्ष्य से कदम पीछे नहीं खींचे और आखिरकार CDS में शानदार रैंक हासिल कर परिवार और धनबाद का मान बढ़ाया।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
ब्रह्मयोनि पर्वत की तलहटी में अनोखा राखी महोत्सव, पेड़ों को राखी बांध पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
#
महिला फुटबॉल को बढ़ावा देने की पहल, वार्षिक आम सभा में ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने पर चर्चा
#
कर्म ज्योति ने नुक्कड़ नाटक और स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम से दिया पर्यावरण व शिक्षा का संदेश
#
B.Sc Nursing छात्रों का फूटा गुस्सा, रिजल्ट में गड़बड़ी का आरोप लगाकर सड़क जाम
#
मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया तेज, SIR के तहत दावे-आपत्तियों पर हो रही सुनवाई
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
फौजी को मिला न्याय, प्रशासन ने हटाया अवैध कब्जा
#
प्रेमिका ने बनाया शादी का दबाव, प्रेमी ने दी मौत, हुआ गिरफ्तार
#
नगर निगम की प्रतिष्ठित स्थायी सशक्त समिति का चुनाव संपन्न,विपक्षी गुट ने लहराया परचम
#
AJSU पार्टी कुकड़ू प्रखंड कमिटी की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न, केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो ने संगठन को लेकर कही बड़ी बात
#
विजिलेंस का बड़ा एक्शन: 9 हजार घूस लेते चौकीदार रंगे हाथ गिरफ्तार, थाने के ASI पर भी गिरेगी गाज!