Date: 12/08/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

गिधा की दलित बस्ती में एनएसएस स्वयंसेवकों ने चलाया शिक्षा जागरूकता अभियान

8/12/2026 2:40:17 PM IST

18
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara : आरा की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई-2 की ओर से गिधा स्थित दलित बस्ती में शिक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान एनएसएस स्वयंसेवकों ने घर-घर जाकर बच्चों और उनके अभिभावकों से संपर्क किया और उन्हें शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया। स्वयंसेवकों ने अभिभावकों को बताया कि शिक्षा सामाजिक समानता और आत्मनिर्भरता का महत्वपूर्ण आधार है। शिक्षा से बच्चों के लिए रोजगार और बेहतर भविष्य के अवसर बढ़ते हैं। इस दौरान बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने और पढ़ाई के प्रति रुचि विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया। अभियान के दौरान बच्चों के बीच नि:शुल्क पाठ्य सामग्री का भी वितरण किया गया। स्वयंसेवकों ने अभिभावकों को विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया और सरकार की ओर से संचालित शिक्षा संबंधी विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही, बच्चों को शिक्षा के अधिकार और नियमित रूप से विद्यालय जाने के महत्व के बारे में बताया गया। एनएसएस इकाई-2 की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. मनीषा कुमारी ने कहा कि एनएसएस का उद्देश्य केवल कॉलेज परिसर तक सीमित नहीं है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक शिक्षा, जागरूकता और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश पहुंचाना भी एनएसएस की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि दलित बस्ती के बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए भविष्य में भी इस तरह के जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। स्थानीय लोगों ने एनएसएस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अभियानों से बच्चों और अभिभावकों में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। अभियान में अमन कुमार, आदित्य कुमार, शिवानी कुमारी, निशांत कुमार सहित एनएसएस के अन्य स्वयंसेवक मौजूद रहे।
 
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट