Date: 12/08/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
कंधे पर दिव्यांग दोस्त, 105 KM की कांवड़ यात्रा पर निकला दीपक
8/12/2026 2:40:17 PM IST
12
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger :
सावन में कांवड़ियों की भीड़ और हर तरफ गूंजता बोल बम का जयकारा। लेकिन सुल्तानगंज से देवघर के बीच कांवरिया पथ से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो सिर्फ आस्था ही नहीं, बल्कि सच्ची दोस्ती की मिसाल भी पेश करती है। एक दोस्त पैरों से दिव्यांग है, लेकिन दूसरे दोस्त ने उसका हौसला टूटने नहीं दिया। उसने अपने दिव्यांग दोस्त को कंधे पर बैठाया और निकल पड़ा 105 किलोमीटर की पैदल यात्रा पर। काशी के रहने वाले दीपक कनौजिया और उनके बचपन के दोस्त प्रमोद पांडे की यह कहानी कांवरिया पथ पर लोगों का ध्यान खींच रही है। कंधे पर दोस्त, जुबां पर भोलेनाथ का नाम और आंखों में बाबा बैद्यनाथ के दर्शन की आस। सुल्तानगंज से देवघर तक करीब 105 किलोमीटर की पैदल यात्रा। लेकिन यह सफर सिर्फ दीपक का नहीं है। दीपक के कंधे पर उनके बचपन के दोस्त प्रमोद पांडे भी हैं। प्रमोद दिव्यांग हैं और अपने पैरों पर चल नहीं सकते। लेकिन बाबा बैद्यनाथ के दरबार में जल चढ़ाने की उनकी इच्छा को दोस्त दीपक ने कभी उनकी मजबूरी नहीं बनने दिया।
प्रमोद जब दूसरे कांवड़ियों को देवघर की ओर जाते देखते थे, तो उनके मन में भी बाबा बैद्यनाथ के दर्शन और जलाभिषेक की इच्छा होती थी। लेकिन पैर साथ नहीं देते थे। ऐसे में दीपक ने दोस्त की मजबूरी को अपनी जिम्मेदारी बना लिया। दीपक ने प्रमोद को अपने कंधे पर बैठाया और हर साल सावन में बाबा के दरबार की ओर निकल पड़ते हैं। यह सिलसिला आज का नहीं, बल्कि पिछले आठ साल से जारी है। इस बार भी दोनों करीब आठ दिनों में 105 किलोमीटर का सफर पूरा करने के संकल्प के साथ निकले हैं। रास्ता लंबा है, कंधे पर दोस्त का भार है, लेकिन दोस्ती और आस्था का हौसला उससे कहीं ज्यादा मजबूत है। दीपक के लिए यह सिर्फ कांवड़ यात्रा नहीं, बल्कि दोस्ती का फर्ज है। वहीं, प्रमोद के लिए दीपक सिर्फ दोस्त नहीं, बल्कि उनके पैरों की ताकत हैं। दीपक की जुबान पर अपने दोस्त के लिए सिर्फ एक दुआ है कि महादेव उनके दोस्त को हमेशा खुश रखें। वहीं, प्रमोद भी बाबा से अपने दोस्त दीपक के लिए यही प्रार्थना करते हैं कि जिंदगी के हर मोड़ पर उनका साथ यूं ही बना रहे। दोस्ती सिर्फ साथ चलने का नाम नहीं है। जरूरत पड़ने पर दोस्त के लिए उसके पैरों की ताकत बन जाना ही सच्ची दोस्ती है। सुल्तानगंज से देवघर तक आस्था के इस रास्ते पर दीपक और प्रमोद की कहानी बता रही है कि जब दोस्ती सच्ची हो, तो 105 किलोमीटर का रास्ता भी छोटा पड़ जाता है।
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
पुस्तकालय दिवस पर ट्राइडेंट बी.एड. कॉलेज में विशेष कार्यक्रम
#
‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत मुंगेर में भव्य तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर
#
‘हर घर तिरंगा’ अभियान में जोश, उपराष्ट्रपति ने दिल्ली में तिरंगा बाइक रैली को दिखाई हरी झंडी
#
JPSC-JSSC विवाद पर आंदोलन तेज, छात्रों ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी
#
आज लगेगा साल का पहला पूर्ण सूर्य ग्रहण, भारत में नहीं दिखाई देगा
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
अनियंत्रित कंटेनर ने सड़क किनारे खड़ी ट्रक में मारी टक्कर, ट्रक चालक की हुई मौत
#
एनजीटी की रोक के बाद भी जारी अवैध बालू खनन, खनन विभाग की छापेमारी में दो वाहन जब्त
#
सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी पड़ी भारी, पवन सिंह मामले में युवक गिरफ्तार
#
राज्य स्तरीय गतका चैंपियनशिप में औरंगाबाद की बालिका खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
#
नेशनल हाईवे किनारे झाड़ियों में मिला अज्ञात युवक का शव, हाथ पर सांप काटने के निशान से रहस्य गहराया