Date: 12/08/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

सदर अस्पताल में आयुष्मान वार्ड और RBSK कैंप का उद्घाटन, बच्चों का मुफ्त इलाज और सर्जरी

8/12/2026 2:40:17 PM IST

12
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad : धनबाद सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक और बड़ी पहल की गई है। बुधवार को उपायुक्त आदित्य रंजन और उप विकास आयुक्त सनी राज ने मॉड्यूलर आयुष्मान वार्ड, पार्किंग शेड और राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम यानी RBSK के विशेष जांच शिविर का उद्घाटन किया। इस दौरान अधिकारियों ने अस्पताल के रजिस्ट्रेशन काउंटर समेत अन्य व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। वहीं, 11 से 22 अगस्त तक 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए विशेष RBSK कैंप आयोजित किया जा रहा है। इस कैंप में गंभीर बीमारियों से पीड़ित बच्चों की जांच की जाएगी और जरूरत पड़ने पर उनका इलाज और सर्जरी मुफ्त कराई जाएगी। धनबाद सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में बुधवार को कई नई सुविधाओं की शुरुआत की गई। उपायुक्त आदित्य रंजन और उप विकास आयुक्त सनी राज ने संयुक्त रूप से मॉड्यूलर आयुष्मान वार्ड, पार्किंग शेड और RBSK के विशेष जांच शिविर का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद अधिकारियों ने अस्पताल के रजिस्ट्रेशन काउंटर समेत विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उपायुक्त ने कहा कि पिछले एक वर्ष में सदर अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं में काफी सुधार हुआ है और अस्पताल को राज्य के बेहतर सरकारी अस्पतालों में शामिल करने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। वहीं, 11 से 22 अगस्त तक 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए विशेष RBSK कैंप चलाया जा रहा है। कैंप में जन्मजात बीमारियों, हृदय रोग, आंख, कान, हाथ-पैर और दांतों से जुड़ी समस्याओं से पीड़ित बच्चों की जांच की जाएगी। जरूरत पड़ने पर उनका इलाज और सर्जरी भी पूरी तरह मुफ्त कराई जाएगी। पिछले तीन से चार महीनों में RBSK टीम ने स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में करीब 700 बच्चों की स्क्रीनिंग की है। अब इन बच्चों को चरणबद्ध तरीके से आवश्यक इलाज उपलब्ध कराया जाएगा। बच्चों के इलाज की निगरानी के लिए GAPs सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके जरिए प्रत्येक बच्चे को इलाज शुरू होने से लेकर पूरी तरह स्वस्थ होने तक ट्रैक किया जाएगा। प्रशासन का प्रयास है कि अधिक से अधिक सर्जरी सदर अस्पताल में ही कराई जाए। उपायुक्त ने जिलेवासियों से सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर भरोसा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का लक्ष्य CHC, PHC और सदर अस्पताल स्तर पर मरीजों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। साथ ही, बच्चों को समय पर जांच, इलाज और आवश्यक सर्जरी की सुविधा उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
 
कोयलांचल लाइव डेस्क