Date: 12/08/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
धनबाद की जर्जर 38 सड़कों के शीघ्र पुनर्निर्माण तथा शहरी कृषि योजनाओं में पारदर्शिता की मांग को विधायक राज सिन्हा ने विधानसभा में उठाया
8/12/2026 2:40:17 PM IST
17
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक राज सिन्हा ने विधानसभा में धनबाद की जर्जर सड़कों तथा राज्य में संचालित शहरी कृषि एवं अन्य विकास योजनाओं से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को उठाते हुए सरकार से स्पष्ट एवं ठोस कार्रवाई की मांग की। श्री सिन्हा ने धनबाद नगर निगम क्षेत्र की लगभग 38 महत्वपूर्ण सड़कों की बदहाल स्थिति का मामला उठाते हुए कहा कि वर्ष 2019 से 2022 के बीच इन सड़कों के निर्माण की योजनाएं स्वीकृत की गई थीं, लेकिन निर्माण के कुछ ही वर्षों में सड़कें जर्जर हो गईं। उन्होंने कहा कि इन सड़कों के निर्माण के लिए लगभग 159.33 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त हुई थी और करीब 79 प्रतिशत भौतिक प्रगति के बावजूद अब तक लगभग 84.63 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। विधायक ने कहा कि इन योजनाओं के प्राक्कलन में अनियमितता के आरोपों के बाद भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) द्वारा जांच की जा रही है तथा कुछ स्थानों पर सड़क की खुदाई कर छोड़ दिए जाने से आम लोगों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। बरसात के मौसम में जर्जर सड़कों की स्थिति और भी गंभीर हो गई है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी हुई है। उन्होंने सरकार से मांग की कि जांच के साथ-साथ जनता की परेशानी को देखते हुए इन 38 सड़कों का आवश्यक तकनीकी परीक्षण कर शीघ्र पुनर्निर्माण कराया जाए। सरकार की ओर से बताया गया कि ACB द्वारा जांच की जा रही है तथा संबंधित विभागों से अनापत्ति प्रमाण-पत्र (NOC) मांगा गया है। NOC प्राप्त होने के बाद सभी 38 सड़कों की भौतिक एवं तकनीकी स्थिति की विस्तृत जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
शहरी कृषि योजना में भी मांगी पारदर्शिता-
विधायक राज सिन्हा ने कृषि विभाग से जुड़े प्रश्न के माध्यम से राज्य में संचालित “Urban Farming” योजना पर भी सरकार से जवाब मांगा। उन्होंने पूछा कि शहरी क्षेत्रों में पर्यावरण संतुलन एवं वातावरण को बेहतर बनाने के उद्देश्य से 24 जिलों में संचालित इस योजना का वास्तविक क्रियान्वयन किस प्रकार हो रहा है और योजनाओं की निगरानी एवं सत्यापन की व्यवस्था क्या है। उन्होंने निजी एवं सरकारी संस्थानों में संचालित योजनाओं, लाभार्थियों को दिए जाने वाले अनुदान तथा योजना के क्रियान्वयन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर भी सरकार से जानकारी मांगी। विधायक श्री सिन्हा ने कहा कि जनता के पैसे से संचालित योजनाओं में गुणवत्ता, पारदर्शिता और जवाबदेही सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। धनबाद की सड़कों के मामले में जनता को केवल आश्वासन नहीं, बल्कि समयबद्ध कार्रवाई और बेहतर सड़क सुविधा चाहिए। साथ ही कृषि एवं शहरी विकास योजनाओं में भी यह सुनिश्चित होना चाहिए कि सरकारी राशि का सही उपयोग हो और उसका वास्तविक लाभ आम जनता तक पहुंचे।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
पुस्तकालय दिवस पर ट्राइडेंट बी.एड. कॉलेज में विशेष कार्यक्रम
#
‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत मुंगेर में भव्य तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर
#
‘हर घर तिरंगा’ अभियान में जोश, उपराष्ट्रपति ने दिल्ली में तिरंगा बाइक रैली को दिखाई हरी झंडी
#
JPSC-JSSC विवाद पर आंदोलन तेज, छात्रों ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी
#
आज लगेगा साल का पहला पूर्ण सूर्य ग्रहण, भारत में नहीं दिखाई देगा
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
अनियंत्रित कंटेनर ने सड़क किनारे खड़ी ट्रक में मारी टक्कर, ट्रक चालक की हुई मौत
#
एनजीटी की रोक के बाद भी जारी अवैध बालू खनन, खनन विभाग की छापेमारी में दो वाहन जब्त
#
सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी पड़ी भारी, पवन सिंह मामले में युवक गिरफ्तार
#
राज्य स्तरीय गतका चैंपियनशिप में औरंगाबाद की बालिका खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
#
नेशनल हाईवे किनारे झाड़ियों में मिला अज्ञात युवक का शव, हाथ पर सांप काटने के निशान से रहस्य गहराया