Date: 12/08/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

पेंडेंट दिखाने के बहाने ज्वेलरी दुकान से एक लाख के जेवर गायब, दो लोगों पर शक

8/12/2026 6:45:17 PM IST

22
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtara : सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत स्थित सिद्धि ज्वेलर्स में पेंडेंट खरीदने के बहाने दो लोगों द्वारा करीब एक लाख रुपये मूल्य के सोने के पेंडेंट गायब करने का मामला सामने आया है। घटना आज शाम बुधवार की है, जिसके बाद ज्वेलरी दुकानदार ने मामले की जानकारी पुलिस को दी है। दुकान के मालिक दीनदयाल अग्रवाल ने बताया कि दो लोग दुकान पर पहुंचे और सोने का सामान खरीदने की बात कहते हुए पेंडेंट दिखाने को कहा। दुकानदार द्वारा उन्हें अलग-अलग पेंडेंट दिखाए जा रहे थे। इसी दौरान दोनों ग्राहकों ने कथित तौर पर दो नग पेंडेंट गायब कर दिए। इसके बाद दोनों ने दुकानदार से कहा कि वे महिला को लेकर वापस आएंगे और खरीदारी करेंगे। इस दौरान उन्होंने दुकानदार को दो हजार रुपये एडवांस भी दिए और वहां से चले गए। काफी देर बाद जब दोनों वापस नहीं लौटे तो दुकानदार को संदेह हुआ। सामान की जांच करने पर दो पेंडेंट गायब मिले। दुकानदार के अनुसार गायब किए गए दोनों पेंडेंट की कुल कीमत करीब एक लाख रुपये है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की भी जांच की जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके। घटना के बाद स्थानीय आभूषण कारोबारियों में भी चिंता देखी जा रही है। पुलिस से आरोपियों की जल्द पहचान कर सामान बरामद करने की मांग की गई है।
 
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट