Date: 18/08/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
जेजेएमपी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई ,पांच लाख रुपये का इनामी सब-जोनल सदस्य रामदेव लोहरा समेत तीन गिरफ्तार
8/18/2026 1:41:53 PM IST
37
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Ranchi :
गुमला पुलिस ने जेजेएमपी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। इनमें पांच लाख रुपये का इनामी सब-जोनल सदस्य रामदेव लोहरा भी शामिल है। पुलिस को सूचना मिली थी कि डुमरी थाना क्षेत्र में जेजेएमपी संगठन को दोबारा सक्रिय करने की कोशिश की जा रही है। इसके बाद चैनपुर एसडीपीओ श्रुति के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया गया। औरापाठ जंगल की घेराबंदी कर पुलिस ने एक सब-जोनल कमांडर, एक एरिया कमांडर समेत चार सदस्यों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से AK-56, SLR, सेमी ऑटोमेटिक राइफल, 7.65 एमएम पिस्टल, देसी कट्टा, वॉकी-टॉकी, मोबाइल फोन और अन्य सामान बरामद किए गए हैं। पुलिस पूछताछ के आधार पर संगठन के अन्य सदस्यों और सहयोगियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। गुमला पुलिस की इस कार्रवाई को जेजेएमपी के दोबारा विस्तार की कोशिशों पर बड़ा प्रहार माना जा रहा है।
रांची से कोयलांचल लाइव के लिए प्रशांत जयवर्धन की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
पुलिस मुठभेड़ अपडेट :संगठित अपराध को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं -एसएसपी प्रभात कुमार
#
ट्रक के गुप्त तहखाने से 50 लाख की शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
#
प्रकाशन उन्मुख प्रशिक्षण कार्यक्रम में शोध पत्र प्रकाशन के गुर बताए
#
लोडिंग प्वाइंट पर काम के दौरान युवक की मौत, नौकरी-मुआवजे की मांग पर प्रदर्शन
#
सेना के जवान समेत तीन की जमीन पर कब्जे का आरोप, IG से गुहार
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बीसीसीएल पर 28 एकड़ सरकारी-रैयती जमीन अतिक्रमण का आरोप, टाउनशिप में बने जीएम बंगले और सैकड़ों क्वार्टर जांच के घेरे में
#
एसटीएफ जवान के सर्विस रिवाल्वर से चली गोली, पुलिस महकामे में पसरा मातम
#
सदर अस्पताल में कार्य कर रहे मजदूर अचानक छत से गिरा, पटना रेफर
#
हिमांशु सिंह हत्याकांड: नामजद आरोपी राहुल दुबे ने बिष्टुपुर थाना में किया सरेंडर
#
DMTF की बड़ी कार्रवाई: एना और कतरास कोलियरी में 40 वाहन जब्त, जांच के बाद होगी कानूनी प्रक्रिया