Date: 18/08/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
सदर अस्पताल में कार्य कर रहे मजदूर अचानक छत से गिरा, पटना रेफर
6/29/2026 1:57:55 PM IST
98
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jehanabad: जहानाबाद सदर अस्पताल परिसर में बन रहे नए भवन के निर्माण कार्य के दौरान रविवार रात एक बड़ा हादसा हो गया. ऊंचाई पर काम कर रहा एक मजदूर संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.घटना रविवार रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है. अस्पताल के नए भवन निर्माण में लगे मजदूर जगन्नाथ कुमार ऊंचाई पर लगाए गए भाड़ पर काम कर रहे थे. इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वे नीचे गिर गए. गिरने के बाद वे बेहोश हो गए.साथ काम कर रहे अन्य मजदूरों ने आनन-फानन में जगन्नाथ कुमार को सदर अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचाया. डॉक्टरों ने जांच के बाद उनकी हालत गंभीर बताई. उनके सिर सहित शरीर के कई हिस्सों में चोट आई है. बेहतर इलाज और सीटी स्कैन की जरूरत को देखते हुए उन्हें PMCH पटना रेफर कर दिया गया.सदर अस्पताल परिसर में नई मल्टीस्टोरी बिल्डिंग का निर्माण कार्य चल रहा है. आरोप है कि निर्माण स्थल पर मजदूरों की सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं. इसी कारण पहले भी कई मजदूर हादसे का शिकार हो चुके हैं.जानकारी के अनुसार इससे पहले भी भवन निर्माण कार्य में लगे दो मजदूर भाड़ से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं. इनमें से एक मजदूर को PMCH भेजा गया था. हालांकि उसके बाद उसकी स्थिति के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी.मजदूरों का आरोप है कि निर्माण एजेंसी के ठेकेदार और मुंशी घटनाओं की जानकारी सार्वजनिक नहीं होने देते. रात की घटना में भी एक मजदूर कुछ बताना चाह रहा था, लेकिन उसे चुप करा दिया गया. वहीं इलाज की पर्ची पर भी मजदूर का पूरा पता नहीं लिखाया गया और केवल सदर अस्पताल दर्ज किया गया.स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल निर्माण कार्य में सुरक्षा की कमी के कारण आए दिन छोटी-बड़ी घटनाएं होती रहती हैं. कई बार ऐसी घटनाओं की जानकारी भी सामने नहीं आ पाती.
कोयलांचल लाइव के लिए जहानाबाद से पंकज की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
पुलिस मुठभेड़ अपडेट :संगठित अपराध को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं -एसएसपी प्रभात कुमार
#
ट्रक के गुप्त तहखाने से 50 लाख की शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
#
प्रकाशन उन्मुख प्रशिक्षण कार्यक्रम में शोध पत्र प्रकाशन के गुर बताए
#
लोडिंग प्वाइंट पर काम के दौरान युवक की मौत, नौकरी-मुआवजे की मांग पर प्रदर्शन
#
जेजेएमपी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई ,पांच लाख रुपये का इनामी सब-जोनल सदस्य रामदेव लोहरा समेत तीन गिरफ्तार
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बीसीसीएल पर 28 एकड़ सरकारी-रैयती जमीन अतिक्रमण का आरोप, टाउनशिप में बने जीएम बंगले और सैकड़ों क्वार्टर जांच के घेरे में
#
हिमांशु सिंह हत्याकांड: नामजद आरोपी राहुल दुबे ने बिष्टुपुर थाना में किया सरेंडर
#
DMTF की बड़ी कार्रवाई: एना और कतरास कोलियरी में 40 वाहन जब्त, जांच के बाद होगी कानूनी प्रक्रिया
#
एसटीएफ जवान के सर्विस रिवाल्वर से चली गोली, पुलिस महकामे में पसरा मातम
#
सदर अस्पताल में कार्य कर रहे मजदूर अचानक छत से गिरा, पटना रेफर