Date: 17/11/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 वाहन चोर गिरोह का हुआ दरसल यह खुलासा, चोरी की बाइक और ऑटो बरामद

8/21/2026 4:44:58 PM IST

97
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : वाहन चोरी के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल और ऑटो बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी का पहले से भी आपराधिक इतिहास रहा है। दरसल  20 अगस्त को  कपाली थाना क्षेत्र के बागुनहातु चौक स्थित गुरुद्वारा मस्जिद के पास से मोटरसाइकिल चोरी की शिकायत सामने आई थी। इस मामले में आजादनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान दानिश अंसारी उर्फ राजा के रूप में की। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए आजादनगर और कपाली इलाके में लगातार छापेमारी की जा रही थी। इसी दौरान नूर कॉलोनी रोड पर पुलिस की चेकिंग के दौरान दानिश अंसारी को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने आजादनगर थाना क्षेत्र से एक ऑटो चोरी करने की बात भी स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी का ऑटो भी बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ मानगो, सीतारामडेरा और आजादनगर थाना में चोरी समेत अन्य धाराओं में मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया में जुटी है।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट