Date: 23/08/2026 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

कोयला उद्योग के अनुभवी अधिकारी राजीव रंजन कर्ण को BITS Pilani से M.Tech. की डिग्री

8/23/2026 7:29:40 PM IST

286
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad : बीसीसीएल से जुड़े राजीव रंजन कर्ण के लंबे कार्य अनुभव और शैक्षणिक योग्यता की जानकारी सामने आई है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, उन्होंने वर्ष 1992 में एसईसीएल में अपने करियर की शुरुआत की थी और वर्ष 2005 में बीसीसीएल से जुड़े। राजीव रंजन कर्ण ने बीई इलेक्ट्रिकल, एमबीए फाइनेंस के साथ-साथ डिजास्टर मैनेजमेंट से जुड़ी विशेषज्ञता हासिल की है। इसके अलावा उन्होंने मास्टर ऑफ टेक्नोलॉजी (M.Tech.) इन डेटा साइंस एंड इंजीनियरिंग की पढ़ाई भी की है। सामने आए बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस, पिलानी (BITS Pilani) के प्रोविजनल सर्टिफिकेट के अनुसार, राजीव रंजन कर्ण (ID No. 2022DC04037) ने M.Tech. (Data Science & Engineering) डिग्री के लिए निर्धारित ग्रेजुएशन और अन्य आवश्यक शैक्षणिक शर्तें पूरी की हैं। प्रमाणपत्र में उन्हें 2024-2025 के दूसरे सेमेस्टर के लिए डिग्री प्रदान किए जाने की पात्रता पूरी करने वाला बताया गया है। यह प्रोविजनल सर्टिफिकेट 21 नवंबर 2025 को पिलानी में जारी किया गया है।
इसी सिलसले में आज उन्हें BITS Pilani में मेटावर्स  के जरिये  दीक्षान्त समारोह में उन्हें यह सर्टिफिकेट दिया गया। कार्य अनुभव की बात करें तो उन्होंने GM (E&M) और GM (E&T) समेत विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं। इसके साथ ही नई आईटी पहल और तकनीकी कार्यों से जुड़े दायित्वों में भी उनकी भूमिका रही है। कोयला उद्योग में तीन दशक से अधिक के अनुभव के साथ राजीव रंजन कर्ण ने तकनीकी, प्रबंधन, वित्तीय और आईटी से जुड़े क्षेत्रों में काम किया है। उनकी शैक्षणिक योग्यता में डेटा साइंस और इंजीनियरिंग जैसी आधुनिक तकनीकी शिक्षा का जुड़ना उनके प्रोफेशनल प्रोफाइल को और महत्वपूर्ण बनाता है। तकनीकी पृष्ठभूमि, प्रबंधन अनुभव और डेटा साइंस जैसी आधुनिक विशेषज्ञता को देखते हुए कोयला क्षेत्र में डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, आधुनिक तकनीक और नई आईटी पहलों के लिहाज से उनकी भूमिका अहम मानी जा रही है। उन्हें यह डिग्री मिलने के बाद कोल् इंडिया के कई इकाइयों से बधाई मिल रही है। 
 
संजना सिंहग कोयलांचल लाइव डेस्क