Date: 23/08/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
दो शिक्षकों की मौत से सनसनी, BPSC शिक्षिका का शव फंदे से लटका मिला
8/22/2026 2:29:46 PM IST
30
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
आरा: भोजपुर जिले में लगातार दो शिक्षकों की मौत से शिक्षा जगत में सनसनी फैल गई है। जगदीशपुर अनुमंडल मुख्यालय में किराये के मकान में रह रही BPSC शिक्षिका सौम्या राज का शव फंदे से लटका मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि मौत की वास्तविक वजह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। बताया जा रहा है कि घटना की सूचना मकान मालिक ने जगदीशपुर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर जांच शुरू की। मृतका की पहचान शेखपुरा जिले के बरबीघा निवासी सुबोध कुमार की पुत्री सौम्या राज के रूप में हुई है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। मौके से मिले साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर मौत की वजह का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होने की उम्मीद है। वहीं, इससे एक दिन पहले शुक्रवार को बड़हरा थाना क्षेत्र के बिराहिमपुर कर्जा पुल के समीप एक सरकारी शिक्षक चंद्र किशोर मिश्रा की मौत हो गई थी। वह बिराहिमपुर स्थित रामचंद्र सिंह प्लस टू उच्च विद्यालय में शिक्षक थे। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में बाइक के नीलगाय से टकराने की आशंका जताई गई है। हालांकि, मृतक के परिजनों ने मौत को लेकर साजिश की आशंका व्यक्त की है। पुलिस हादसे और अन्य संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए तकनीकी और वैज्ञानिक तरीके से जांच कर रही है। लगातार दो शिक्षकों की मौत से इलाके में कई सवाल खड़े हो गए हैं। फिलहाल दोनों मामलों में मौत की वास्तविक वजह जांच का विषय बनी हुई है। पुलिस अनुसंधान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ होने की उम्मीद है।
कोयलांचल लाइव के लिए आरा से आशुतोष की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का परिजनों ने लगाया आरोप
#
जमीनी विवाद में जमकर हुई मारपीट तीन महिलाएं घायल, घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे मंत्रीसंजय पासवान
#
बंद मकान का ताला तोड़ 30 लाख की हुई चोरी,पुलिस गश्ती की खुली पोल
#
मैथन में CISF की बड़ी कार्रवाई, बिना दस्तावेज के कोयला लदा ट्रक पकड़ा
#
बरवाअड्डा थाना बना अखाड़ा, विधायक जयराम महतो पर मुखिया पुत्र ने लगाया गला दबाने का आरोप
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय का भव्य स्वागत, 'प्रधानमंत्री के 12 वर्ष बेमिसाल' कार्यक्रम में गिनाईं उपलब्धियां
#
भारतीय रंगमंच की दिग्गज हस्ती विजया मेहता का निधन, थिएटर जगत में शोक
#
ग्रामीणों के साथ पूर्व पार्षद सुमित सुपकर ने भौंरा जी एम से की वार्ता ,कहा ..
#
प्राकृत विषय में पद सृजन की मांग को लेकर संघर्ष मोर्चा ने की बैठक, शिक्षा मंत्री एवं राज्यपाल को सौपा ज्ञापन
#
बकरीद को लेकर धनबाद पुलिस अलर्ट, पुलिस केंद्र में मॉक ड्रिल कर भीड़ नियंत्रण का किया अभ्यास