Date: 23/08/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय का भव्य स्वागत, 'प्रधानमंत्री के 12 वर्ष बेमिसाल' कार्यक्रम में गिनाईं उपलब्धियां
6/18/2026 2:31:55 PM IST
98
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya
: मगध की धरती पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गया सर्किट हाउस में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान जिला प्रशासन की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित भी किया गया। इस कार्यक्रम में वजीरगंज विधायक वीरेंद्र सिंह, गुरुआ विधायक उपेंद्र प्रसाद, जिला अध्यक्ष सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। 'प्रधानमंत्री के 12 वर्ष बेमिसाल' कार्यक्रम के तहत मीडिया से बातचीत करते हुए नित्यानंद राय ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल में देश ने गरीबी उन्मूलन और विकास के क्षेत्र में ऐतिहासिक प्रगति की है। उन्होंने दावा किया कि इस अवधि में 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं, 4 करोड़ से अधिक गरीबों को पक्का घर मिला है, और 12 करोड़ से ज्यादा शौचालयों का निर्माण हुआ है। इसके अलावा 58 करोड़ जन-धन खाते खोले गए हैं तथा डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर ) के माध्यम से योजनाओं का लाभ सीधे लोगों के खातों में पहुंच रहा है। केंद्रीय मंत्री ने स्वामी विवेकानंद के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत को लेकर जो सपने देखे गए थे, उन्हें आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में साकार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत आज “नए भारत” की ओर बढ़ रहा है, जहां सुशासन, विकास और सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ सरकार की सख्त नीति का जिक्र करते हुए सर्जिकल स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर जैसे अभियानों का उल्लेख किया और कहा कि भारत अब आतंकवाद को उसी की भाषा में जवाब दे रहा है।
गया से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
विधान परिषद सभापति से मुलाकात, कॉलेजों के आसपास पुलिस गश्ती की मांग
#
12 हजार क्यूसेक पानी में ही कमजोर पड़ने लगा तटबंध, ग्रामीणों की बढ़ी चिंता, किसान परेशान
#
वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में लगेगा विद्यार्थी सहयोग शिविर,छात्रों की समस्याओं का होगा समाधान
#
साइबर अपराध पर कसेगा शिकंजा, धनबाद में पुलिस अधिकारियों को मिला तकनीकी प्रशिक्षण
#
पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, थानों और प्रमुख स्थलों की जांच
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बरवाअड्डा में नकली शराब का जखीरा पकड़ा, 16,080 बोतलें जब्त; बिहार भेजने की थी तैयारी
#
डिगवाडीह आउटसोर्सिंग डंप में मिला शव, हत्या की आशंका पर बवाल
#
एमआर कर्मी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों ने कंपनी पर लगाया प्रताड़ना का आरोप
#
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय का भव्य स्वागत, 'प्रधानमंत्री के 12 वर्ष बेमिसाल' कार्यक्रम में गिनाईं उपलब्धियां
#
भारतीय रंगमंच की दिग्गज हस्ती विजया मेहता का निधन, थिएटर जगत में शोक