Date: 23/08/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
बंद मकान का ताला तोड़ 30 लाख की हुई चोरी,पुलिस गश्ती की खुली पोल
8/22/2026 4:15:17 PM IST
32
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jahanabad
:जहानाबाद के मखदुमपुर बाजार के लरौआ मोहल्ले में शुक्रवार की दोपहर एक बंद मकान को निशाना बनाकर अज्ञात चोरों ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। गृहस्वामी के अनुसार, चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हुए और नकदी, सोने-चांदी के आभूषण समेत अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने करीब 30 लाख रुपये के सामान की चोरी होने का अनुमान जताया है।
बताया गया कि गृहस्वामी मखदुमपुर बाजार में मेडिकल दुकान चलाते हैं, जबकि उनकी पत्नी शिक्षिका हैं। शुक्रवार की सुबह दोनों नाश्ता करने के बाद घर में ताला लगाकर अपने-अपने काम पर चले गए। पति मेडिकल दुकान पर चले गए, जबकि पत्नी विद्यालय चली गईं। शाम को जब पत्नी घर लौटीं और मुख्य दरवाजा खोलकर अंदर पहुंचीं तो घर का सामान अस्त-व्यस्त देखकर उनके होश उड़ गए।
जांच के दौरान पता चला कि चोर छत के रास्ते मकान में प्रवेश कर वारदात को अंजाम देने के बाद उसी रास्ते से निकल गए। पीड़ित ने बताया कि उनकी मां बीमार हैं और गया के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। इलाज के लिए घर में करीब छह लाख रुपये नकद रखे थे। इसके अलावा सोने-चांदी के आभूषण और अन्य कीमती सामान भी चोर ले गए।
घटना की सूचना मिलते ही शुक्रवार की देर शाम मखदुमपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। पीड़ित की ओर से आवेदन मिलने के बाद चोरी गए सामान और वास्तविक नुकसान का स्पष्ट आकलन हो सकेगा। घटना की जानकारी वरीय अधिकारियों को भी दे दी गई है।
पुलिस ने बताया कि मामले में डॉग स्क्वायड और वैज्ञानिक अनुसंधान की मदद ली जाएगी। इसके साथ ही बाजार और आसपास की गलियों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि संदिग्धों की पहचान कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जा सके
जहानाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए पंकज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का परिजनों ने लगाया आरोप
#
जमीनी विवाद में जमकर हुई मारपीट तीन महिलाएं घायल, घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे मंत्रीसंजय पासवान
#
मैथन में CISF की बड़ी कार्रवाई, बिना दस्तावेज के कोयला लदा ट्रक पकड़ा
#
बरवाअड्डा थाना बना अखाड़ा, विधायक जयराम महतो पर मुखिया पुत्र ने लगाया गला दबाने का आरोप
#
दो शिक्षकों की मौत से सनसनी, BPSC शिक्षिका का शव फंदे से लटका मिला
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बरवाअड्डा में नकली शराब का जखीरा पकड़ा, 16,080 बोतलें जब्त; बिहार भेजने की थी तैयारी
#
डिगवाडीह आउटसोर्सिंग डंप में मिला शव, हत्या की आशंका पर बवाल
#
एमआर कर्मी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों ने कंपनी पर लगाया प्रताड़ना का आरोप
#
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय का भव्य स्वागत, 'प्रधानमंत्री के 12 वर्ष बेमिसाल' कार्यक्रम में गिनाईं उपलब्धियां
#
भारतीय रंगमंच की दिग्गज हस्ती विजया मेहता का निधन, थिएटर जगत में शोक