Date: 25/08/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

जलभराव के बीच हादसा, तालाब में डूबने से 66 वर्षीय महिला ने गंवाई जान

8/25/2026 12:41:00 PM IST

17
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team

आरा: भोजपुर जिले के गंगा दियारा क्षेत्र में बाढ़ के कारण हालात लगातार गंभीर बने हुए हैं। बाढ़ के पानी से इलाके के छोटे-बड़े तालाब पूरी तरह लबालब भर गए हैं। इसी बीच खवासपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में 66 वर्षीय महिला की डूबने से मौत हो गई। मृतका की पहचान राधिका देवी, पति कामेश्वर प्रसाद यादव, उम्र 66 वर्ष, निवासी हजारी के डेरा, खवासपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आज सुबह राधिका देवी अपने घर से बाहर गई थीं। इसी दौरान बाढ़ के पानी से भरे एक तालाब के पास उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, गंगा दियारा क्षेत्र में आई बाढ़ के कारण आसपास के छोटे-बड़े तालाब पूरी तरह पानी से भर चुके हैं। इससे ग्रामीणों को आवागमन समेत कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से बाढ़ प्रभावित इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने और जलभराव वाले स्थानों पर विशेष सावधानी बरतने की मांग की है। बाढ़ के बीच हुए इस हादसे ने एक बार फिर जलभराव वाले इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

आरा से कोयलांचल लाइव केलिए आशुतोष पाण्डेय की रिपोर्ट