Date: 13/06/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
फौजी को मिला न्याय, प्रशासन ने हटाया अवैध कब्जा
6/13/2026 5:32:53 PM IST
13
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger
: मुंगेर में जिला प्रशासन ने एक सेना के जवान की वर्षों पुरानी भूमि विवाद की समस्या का समाधान करते हुए उसकी जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त करा दिया। सदर अंचल क्षेत्र के नौवागढ़ी-बासुदेवपुर चंडीस्थान टोला में प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाया और जमीन का कब्जा वास्तविक भू-स्वामी सेना के जवान प्रेम कुमार को सौंप दिया। भूमि विवाद निराकरण वाद संख्या 07/2023-24 में पारित आदेश के अनुपालन में सदर अंचल अधिकारी के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी तथा महिला एवं पुरुष पुलिस बल की मौजूदगी में विवादित भूमि पर कार्रवाई शुरू की गई। प्रशासन ने बुलडोजर की सहायता से अवैध कब्जा हटाकर जमीन को पूरी तरह खाली कराया। बताया जाता है कि जवान प्रेम कुमार की इस जमीन पर लंबे समय से अवैध कब्जा था। मामला न्यायालय और प्रशासनिक स्तर पर विचाराधीन था। न्यायालय के आदेश के बाद जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कब्जाधारियों को हटाया और जमीन का वैध कब्जा सैनिक को दिलाया। कार्रवाई के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि न्यायालय के आदेश का पालन कराते हुए वैध भू-स्वामी को उसका अधिकार दिलाया गया है। इस कार्रवाई को सरकार की उस प्राथमिकता से भी जोड़कर देखा जा रहा है, जिसके तहत सेना और अर्धसैनिक बलों में सेवा दे रहे जवानों तथा पूर्व सैनिकों से जुड़े मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जा रहा है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि देश की सुरक्षा में लगे सैनिकों के अधिकारों की रक्षा करना शासन और प्रशासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। अपनी जमीन वापस मिलने के बाद सेना के जवान प्रेम कुमार ने जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया और कहा कि उन्हें न्याय मिलने से काफी संतोष हुआ है।
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज़ की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
पुलिस पर गोली चलाने वाला शातिर अपराधी मुठभेड़ में ढेर, 7 साथी गिरफ्तार
#
जेल से अस्पताल पहुंचा बंदी, शरीर पर चोट के निशान से उठे सवाल
#
NGT प्रतिबंध के बीच खनन विभाग की कार्रवाई, दो बालू लदे ट्रैक्टर जब्त
#
विद्युत कार्य के दौरान करंट लगने से 26 वर्षीय बिजली मिस्त्री की मौत, परिवार में मातम
#
एंबुलेंस व्यवस्था की लापरवाही बनी मौत की वजह? घटना ने उठाए गंभीर सवाल
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
Raja Shivaji फिल्म को लेकर चर्चा तेज़, एडवांस बुकिंग हुई चालू
#
पुराने विवाद में हुई बमबाजी, बाल बाल बचे कई लोग,दहशत में ग्रामीण, पुलिस ने मौके से पकड़ा ...
#
रामनवमी को लेकर बाजारों में चहल- पहल
#
सड़क पर कब्जा और अवैध वसूली ने ली ASI की जान? प्रशासन पर उठे सवाल
#
संतोष बने हरिहरपुर थाना प्रभारी, शुद्धाशु को ईस्ट बसुरिया की कमान