Date: 25/08/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 प्रेमिका ने बनाया शादी का दबाव, प्रेमी ने दी मौत, हुआ गिरफ्तार 

5/11/2026 5:50:11 PM IST

96
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जमशेदपुर: परसुडीह में नाबालिक लड़की की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा किया, आरोपी को किया गिरफ्तार। परसुडीह थाना अंतर्गत सोपोडेरा स्थित राजकीय मध्य विद्यालय परिसर में 9 मई को एक नाबालिग किशोरी लड़की का शव मिलने से पूरे इलाके मे सनसनी फैल गई थी। वहीं पुलिस ने गहन जांच पड़ताल के दौरान सोनू कर्मकार नामक युवक को गिरफ्तार किया हैं, बताया जा रहा है की हत्या के पीछे कारण मृतिका के द्वारा बार-बार शादी के लिए दबाव बना रही थी इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। झगड़ा होने के बाद अभियुक्त गुस्से में आकर मृतिका का गला घोटकर हत्या कर दिया। अभियुक्त सोनु कर्मकार के द्वारा घटना के समय पहने हुए सफेद रंग का शर्ट को छुपा दिया था जिससे उसके निशानदेही पर बरामद किया गया है।
 
कोयलांचल लाइव के लिए जमशेदपुर से बिनोद केसरी की रिपोर्ट