Date: 14/10/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 झारखंड के अधिकार और खनिज संपदा के मुद्दे पर कांग्रेस का धरना, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन,मंत्री इरफ़ान अंसारी ने कहा ...

8/27/2026 3:47:13 PM IST

99
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtada : झारखंड के हित, राज्य के अधिकारों, खनिज संपदा और जनसरोकार से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर गुरुवार को जिला मुख्यालय स्थित पुराना कोर्ट के गांधी चौक पर कांग्रेस पार्टी की ओर से धरना-प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी सहित कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। धरना-प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेताओं ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर झारखंड के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर केंद्र सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया। इस दौरान वक्ताओं ने राम मंदिर से जुड़े चंदा घोटाले के आरोपों तथा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक को लेकर कार्यकर्ताओं और आम लोगों को जानकारी दी। वहीं मीडिया से बात करते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने भाजपा और केन्द्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुवे कहा कि खनिज संपदा संसोधन बिल केंद्र सरकार ने उन राज्यों में लेकर आया है, जहां भाजपा की सरकार नही है। राज्य के अधिकारों और प्राकृतिक संसाधनों से झारखण्ड राज्य को 15 हजार करोड़ प्रत्येक वर्ष मिलता है, जो यहां के लोगों के विकास पर खर्च होती है। लेकिन अब केंद्र सरकार के द्वारा लागू एक्ट में यह झारखंड का अधिकार समाप्त हो चुका है, जिसका खामियाजा यहां की जनता को भूकतना पड़ेगा। 
 
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट