Date: 14/10/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 इण्डिया गठबंधन पर जमकर बरसे नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, कहा विकास काम से इंडिया गठबंधन के लोग घबरा गए ....

10/13/2026 3:12:13 PM IST

36
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur :पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा में प्रतिपक्ष नेता बाबूलाल मरांडी ने फिर एक बार इंडिया गठबंधन के नेताओं पर जमकर बरसे।साथ ही उन्होंने कहा की केंद्र सरकार के विकास काम से इंडिया गठबंधन के लोग घबरा गए हैं। मरांडी ने महालया और नवरात्र की शुरुआत के दिन दिल्ली में आयोजित आंदोलन को सनातन संस्कृति को खत्म करने की साजिश बताया। उन्होंने राहुल गांधी, कांग्रेस और पूरे इंडिया गठबंधन पर आरोप लगाया कि त्योहारों के पवित्र अवसर पर राजनीतिक स्वार्थ के लिए अराजकता फैलाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि देश महालया और नवरात्र में डूबा हुआ है, ऐसे समय में आंदोलन का समय चुनना सनातन आस्था को ठेस पहुँचाने वाली साजिश है। मरांडी ने लोगों से अपील की कि वे ऐसे छिपे एजेंडे से सावधान रहें।उन्होंने कांग्रेस और INDIA गठबंधन पर आरोप लगाया कि वे अपनी हार और विफलताओं को छिपाने के लिए SIR और चुनाव आयोग पर सवाल उठा रहे हैं।
मरांडी का कहना है कि SIR का मकसद मतदाता सूची को पारदर्शी और गलतियों से मुक्त बनाना है।, कांग्रेस के मणिपुर सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम के द्वारा की गई 11 छात्रों के साथ यौन उत्पीड़न पर जो गंभीर आरोप लगा हैं इस पर कांग्रेस पार्टी क्यों चुप हैं, जब जमशेदपुर भाजपा महिला मोर्चा जिला कांग्रेस कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर रही थी तब कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा लाठी डंडे और पत्थरबाजी किया गया जो गंभीर सवाल हैं। साथ उन्होंने कहा की नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश काफ़ी विकास कर रहा है जिससे कांग्रेस, इंडिया गठबंधन के लोग  घबरा गई है और अनाप-शनाप बक रही है, यह सब लोग अदालत के भी विरोध में बोलते रहते हैं चुनाव आयोग के खिलाफ में भी बोलते रहते हैं, सरकार के विरोध में तो हमेशा बोलते रहते हैं, कांग्रेस पार्टी को बंगाल से उखाड़ के फेंक गया दिया, देश के कई राज्यों में कांग्रेस का सुपड़ा साफ हो गया, देश की जनता ने कांग्रेस को पूरी तरह से नकार दिया हैं आदि कई मुख्य बाते कही।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट