Date: 29/08/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

गया में ‘पुलिस दीदी’ का दमदार एक्शन, 70 बाइक-स्कूटी से हॉटस्पॉट पर होगी महिला सुरक्षा की निगरानी!

8/28/2026 12:56:48 PM IST

30
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya : महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से बिहार सरकार ने राज्य में 4,700 बाइक-स्कूटी उपलब्ध कराई हैं। इसी क्रम में गया जिले को 70 बाइक-स्कूटी मिली हैं। इन वाहनों से महिला पुलिसकर्मी और महिला पदाधिकारी ‘पुलिस दीदी’ के रूप में थाना क्षेत्रों में पेट्रोलिंग करेंगी। पुलिस दीदी स्कूल, कॉलेज, बाजार, मॉल और अन्य ऐसे सार्वजनिक स्थलों पर विशेष निगरानी रखेंगी, जहां महिलाओं और छात्राओं का अधिक आवागमन होता है। इसके साथ ही सुनसान और संवेदनशील इलाकों में भी नियमित पेट्रोलिंग की जाएगी। छेड़छाड़, अभद्र टिप्पणी, हिंसा या अन्य आपत्तिजनक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस दीदी लोगों को आपातकालीन सेवा 112 के प्रति भी जागरूक करेंगी। जरूरत पड़ने पर मौके पर पहुंचकर सहायता उपलब्ध कराने के साथ संबंधित थाना और 112 टीम को सूचना दी जाएगी। महिला पुलिसकर्मी स्कूल-कॉलेजों में पहुंचकर छात्राओं और शिक्षकों से संवाद करेंगी तथा सुरक्षा संबंधी समस्याओं की जानकारी लेंगी। गया में 17 बाइक-स्कूटी का वितरण हॉटस्पॉट और थाना क्षेत्र की जरूरत के आधार पर किया गया है। कुछ थाना क्षेत्रों को दो से तीन वाहन भी दिए गए हैं।
 
गया से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट