Date: 04/08/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

थार की टक्कर से टोटो सवार दो लोग घायल, गुस्साई भीड़ ने किया तोड़फोड़

7/16/2026 6:38:36 PM IST

72
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya : शहर के जय प्रकाश झरना के समीप गुरुवार को एक थार वाहन ने टोटो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में टोटो पर सवार दो लोग घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई और आक्रोशित लोगों ने थार वाहन में तोड़फोड़ कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए लोगों को वहां से हटाया। इसके बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। सिटी एसडीपीओ सरोज कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल हुए हैं। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया। मामले की जांच की जा रही है तथा दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। 
 
गया से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट