Date: 21/08/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
जिस्मफरोशी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई: चांदनी रेस्टोरेंट में पुलिस की छापेमारी, कई युवक-युवतियां हिरासत में, पूछताछ जारी
8/21/2026 4:44:58 PM IST
53
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
चतरा:
शहर के न्यू परिसदन भवन के समीप स्थित चांदनी रेस्टोरेंट में जिस्मफरोशी की सूचना पर पुलिस ने आज बड़ी कार्रवाई की. पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी के निर्देश पर एसडीपीओ सन्नी वर्धन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रेस्टोरेंट में छापेमारी कर कई युवक-युवतियों को हिरासत में लिया है. सभी को पूछताछ के लिए सदर थाना लाया गया जानकारी के अनुसार रेस्टोरेंट में अनैतिक गतिविधियां संचालित होने की सूचना पुलिस को मिली थी. सूचना के सत्यापन के बाद एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अचानक छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान रेस्टोरेंट में मौजूद कई युवक-युवतियों को पुलिस अपने साथ थाना ले गयी. साथ ही रेस्टोरेंट के मालिक के बेटा को भी पकड़ कर थाना ले गई. छापेमारी के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गयी है. हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि रेस्टोरेंट में किस प्रकार की गतिविधियां संचालित हो रही थीं और इसमें अन्य लोगों की संलिप्तता है या नहीं. पुलिस की कार्रवाई के बाद शहर में इस मामले को लेकर चर्चा तेज हो गयी है. इस मामले में एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने कहा कि पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई है. पांच युवती, चार युवकों के साथ-साथ रेस्टोरेंट के मालिक के बेटा को पकड़ कर सदर थाना लाया गया है. जिससे पूछताछ की जा रही है. साथ ही आगे की कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने कहा कि जिस्मफरोशी जैसे धंधा करने वाले होटल व रेस्टोरेंट संचालकों पर कार्रवाई की जाएगी।
चतरा से कोयलांचल लाइव के लिए कमलापति पांडेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
वाहन चोर गिरोह का हुआ दरसल यह खुलासा, चोरी की बाइक और ऑटो बरामद
#
बरोरा पुलिस ने साइबर सुरक्षा को लेकर स्कूली छात्रों को किया जागरूक
#
हथियारों के अवैध कारोबार का हुआ खुलासा, 145 जिंदा कारतूस के साथ हथियारों का जखीरा बरामद
#
सड़क हादसे में सरकारी शिक्षक की मौत, घटनास्थल पर जुटी भीड़
#
शराब तस्करी का भंडाफोड़, लकड़ी की गुंडी में छिपी मिली 298 लीटर शराब
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
छात्र, बेरोजगारी और सत्ता विरोधी लहर: बीजेपी की हार की 10 बड़ी वजहें
#
जमीन विवाद में छोटे भाई की हत्या के मामले में बड़े भाई और पत्नी को उम्रकैद, अदालत में बेटियों की गुहार से भावुक हुआ माहौल
#
पाली इमामबाड़े में मंत्री अशोक चौधरी ने की शमा रौशन, अमन और खुशहाली की मांगी दुआ
#
ट्रॉली बैग में छिपाकर ले जा रहा था गांजा, पुलिस ने दबोचा
#
सूरज मंडल पर जानलेवा हमले के बाद बीजेपी ने खोला मोर्चा, मीरा मुंडा ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग की