Date: 30/08/2026 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

कोनैन कुरैशी का हुआ बड़ा चयन, दलीप ट्रॉफी में पूर्व क्षेत्र की टीम में मिली जगह,डीसीए अध्यक्ष और महासचिव ने दी बधाई 

8/29/2026 9:09:32 PM IST

21
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad : धनबाद के युवा क्रिकेटर कोनैन कुरैशी ने क्रिकेट जगत में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्हें दलीप ट्रॉफी के लिए पूर्व क्षेत्र की टीम में शामिल किया गया है। रविवार से बेंगलुरु में शुरू होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले में पूर्व क्षेत्र की टीम का सामना मध्य क्षेत्र से होगा।
पूर्व क्षेत्र की टीम की कमान ईशान किशन को सौंपी गई है, जबकि वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान की भूमिका निभाएंगे। खास बात यह है कि कोनैन कुरैशी ने अभी तक कोई प्रथम श्रेणी मुकाबला नहीं खेला है। इसके बावजूद दलीप ट्रॉफी जैसी प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के लिए पूर्व क्षेत्र की टीम में जगह बनाना उनके लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। कोनैन के चयन से धनबाद क्रिकेट संघ में भी खुशी का माहौल है। डीसीए अध्यक्ष मनोज कुमार और महासचिव बिनय कुमार सिंह ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
वहीं, उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, जावेद खान, संयुक्त सचिव बीएच खान, अरविंद महता समेत प्रबंध समिति के अन्य सदस्यों ने भी कोनैन कुरैशी को इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
 
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क