Date: 03/09/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
बिजली का टोका गिरने से महिला समेत तीन लोग आये करंट की चपेट में, एक रेफर
9/2/2026 12:21:49 PM IST
32
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya :
गया जिले के कोंच प्रखंड क्षेत्र के बिजहरा गांव में बिजली का टोका गिरने से एक महिला समेत दो युवक करंट की चपेट में आकर घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने आनन-फानन में तीनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कोंच पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार शुरू किया गया।
प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नदीम अख्तर ने बताया कि करंट लगने से घायल लोगों में संजू कुमारी (30 वर्ष), नवीन कुमार (30 वर्ष) और भरत दास (28 वर्ष) शामिल हैं। तीनों का प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। उपचार के बाद भरत दास की स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, गया रेफर कर दिया गया।
घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ अस्पताल में जुट गई। परिजन घायलों के इलाज को लेकर चिंतित रहे। चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने घायलों को आवश्यक प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया।
प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि करंट की चपेट में आने के बाद घायलों की स्थिति पर चिकित्सकों की ओर से नजर रखी गई। वहीं, घटना को लेकर ग्रामीणों में बिजली व्यवस्था और खुले तारों को लेकर भी चिंता देखी गई। इस दौरान चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनिल कुमार, स्वास्थ्यकर्मी रामानुज कुमार समेत अन्य कर्मी मौजूद रहे। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से गांव में बिजली के तारों और कनेक्शन की जांच कराने तथा जर्जर एवं खुले तारों को दुरुस्त कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो।
गया से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
गड़हनी गोलीकांड : घायल सोनू कुमार के परिजनों ने सासाराम मुख्य मार्ग को किया जाम, करीब दो घंटे तक परेशां रही पुलिस
#
करोड़ों के कथित फर्जीवाड़े का हुआ खुलासा! पुलिस ने राधास्वामी संगठन के 4 को दबोचा
#
टेंडर को लेकर भिड़े संवेदक, धनबाद भवन प्रमंडल में जमकर हुआ हंगामा,पुलिस ने किया बीचबचाव ,दो हिरासत में ...
#
धनबाद स्टेशन पर ट्रेन से RPF की स्पेशल टास्क टीम ने बरामद की 130 लीटर शराब और बीयर
#
बानाकाटा जंगल के पास मिला इलेक्ट्रीशियन का शव, सिर पर चोट के निशान से हत्या की आशंका
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
आउटसोर्सिंग कर्मी के घर अपराधियों ने की फायरिंग,बाल-बाल बचे घर के लोग,जाँच। में जुटी पुलिस
#
कैलाश मानसरोवर यात्रा को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा अपडेट, व्यवस्थाओं पर दिया गया जोर
#
औरंगाबाद सदर अस्पताल का लिफ्ट फिर हुआ खराब,बड़े हादसे को दे रहा आमंत्रण
#
निर्जला एकादशी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, गंगा स्नान और पूजा-अर्चना का चला सिलसिला
#
इंडोनेशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित हुए पीएम मोदी, भारत के बढ़ते वैश्विक प्रभाव को मिली नई पहचान