Date: 03/09/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
टेंडर को लेकर भिड़े संवेदक, धनबाद भवन प्रमंडल में जमकर हुआ हंगामा,पुलिस ने किया बीचबचाव ,दो हिरासत में ...
9/2/2026 5:02:19 PM IST
27
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
धनबाद भवन प्रमंडल कार्यालय में टेंडर को लेकर बुधवार को उस समय हंगामा मच गया, जब स्थानीय और बाहरी संवेदकों के बीच विवाद के बाद जमकर मारपीट हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। फिलहाल मामला थाने पहुंच गया है और पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार, भवन प्रमंडल विभाग की ओर से करीब ढाई करोड़ रुपये का ऑनलाइन टेंडर निकाला गया था। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद जमशेदपुर से एक संवेदक एग्रीमेंट की प्रक्रिया पूरी करने के लिए धनबाद भवन प्रमंडल कार्यालय पहुंचे थे। इसी दौरान स्थानीय संवेदकों ने बाहरी संवेदकों के कार्यालय पहुंचने का विरोध किया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। स्थानीय संवेदकों का आरोप है कि धनबाद के संवेदकों को ही पर्याप्त काम नहीं मिल रहा है। ऐसे में बाहरी संवेदकों को टेंडर के जरिए काम मिलना स्थानीय लोगों के हित में नहीं है। इसी बात को लेकर विरोध किया गया था। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस भवन प्रमंडल कार्यालय पहुंची और दो लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। इधर भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता चंदन कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। मामले की जांच के लिए टीम गठित की गई है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि कार्यालय परिसर में विवाद और मारपीट की स्थिति किन परिस्थितियों में उत्पन्न हुई।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
गड़हनी गोलीकांड : घायल सोनू कुमार के परिजनों ने सासाराम मुख्य मार्ग को किया जाम, करीब दो घंटे तक परेशां रही पुलिस
#
करोड़ों के कथित फर्जीवाड़े का हुआ खुलासा! पुलिस ने राधास्वामी संगठन के 4 को दबोचा
#
बिजली का टोका गिरने से महिला समेत तीन लोग आये करंट की चपेट में, एक रेफर
#
धनबाद स्टेशन पर ट्रेन से RPF की स्पेशल टास्क टीम ने बरामद की 130 लीटर शराब और बीयर
#
बानाकाटा जंगल के पास मिला इलेक्ट्रीशियन का शव, सिर पर चोट के निशान से हत्या की आशंका
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
आउटसोर्सिंग कर्मी के घर अपराधियों ने की फायरिंग,बाल-बाल बचे घर के लोग,जाँच। में जुटी पुलिस
#
निर्जला एकादशी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, गंगा स्नान और पूजा-अर्चना का चला सिलसिला
#
कैलाश मानसरोवर यात्रा को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा अपडेट, व्यवस्थाओं पर दिया गया जोर
#
औरंगाबाद सदर अस्पताल का लिफ्ट फिर हुआ खराब,बड़े हादसे को दे रहा आमंत्रण
#
इंडोनेशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित हुए पीएम मोदी, भारत के बढ़ते वैश्विक प्रभाव को मिली नई पहचान