Date: 03/09/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

करोड़ों के कथित फर्जीवाड़े का हुआ खुलासा! पुलिस ने राधास्वामी संगठन के 4 को दबोचा

9/2/2026 5:02:19 PM IST

30
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Giridih  :गिरिडीह में करोड़ों रुपये के गबन और ठगी के आरोपों को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने राधास्वामी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश सिन्हा समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी पचम्बा थाना में डीएसपी हेडक्वार्टर-2 आरके राणा ने प्रेसवार्ता कर दी। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में राधास्वामी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश सिन्हा, उनकी पत्नी अनिशा सिन्हा, साला सुमित सिन्हा और सुबोध सिंह शामिल हैं। आरोप है कि संगठन के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी और गबन किया गया। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब पूरे नेटवर्क और कथित वित्तीय लेनदेन की जांच में जुटी है। डीएसपी आरके राणा ने प्रेसवार्ता में बताया कि मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि कथित फर्जीवाड़े में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और कितनी रकम का लेनदेन हुआ है। फिलहाल चारों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
 
गिरिडीह से कोयलांचल लाइव के लिए नरेश गोस्वामी की रिपोर्ट