Date: 03/09/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
पहली बारिश में धंसा 1.80 करोड़ का डायवर्सन पुल, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल
9/2/2026 3:22:17 PM IST
119
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जामताड़ा: जिले में मूसलाधार बारिश ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जामताड़ा-देवघर मार्ग पर दक्षिणबहाल जोरिया में करीब 1.80 करोड़ रुपये की लागत से बना डायवर्सन पुल और एप्रोच सड़क पहली ही बारिश में धंसने लगी है। तेज पानी के बहाव के कारण पुल से पहले बनी एप्रोच सड़क के नीचे की मिट्टी बह गई है। सड़क का बड़ा हिस्सा अंदर से खोखला हो चुका है। वहीं डायवर्सन पुल के ऊपरी हिस्से में भी कई जगह दरारें नजर आ रही हैं। ग्रामीणों के अनुसार, करीब छह महीने पहले ही इस मार्ग का निर्माण कराया गया था। उनका आरोप है कि निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया, जिसके कारण पहली ही तेज बारिश में सड़क और पुल की स्थिति खराब होने लगी। ग्रामीणों ने सुरक्षा को देखते हुए भारी वाहनों के परिचालन पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि लगातार बारिश के कारण जोरिया का जलस्तर बढ़ रहा है और पानी पुल के गाटर से महज एक से डेढ़ फीट नीचे है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से तत्काल स्थलीय निरीक्षण, क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत और बैरिकेडिंग कराने की मांग की है। लोगों को आशंका है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो जामताड़ा-देवघर मार्ग पर आवागमन बाधित हो सकता है।
कोयलांचल लाइव के लिए जामताड़ा से निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
लोयाबाद-कतरास मुख्य मार्ग पर मंडरा रहा भू-धंसान का खतरा! ,महीनों से धंसी सड़क की नहीं हुई मरम्मत..............
#
जमशेदपुर में बाढ़ का खतरा! उफान पर स्वर्णरेखा-खरकई, 1000 से ज्यादा घरों में घुसा पानी
#
सड़क सुरक्षा को लेकर मोटरयान निरीक्षक (MVI) और रोड सेफ्टी ने चलाया संयुक्त अभियान
#
जामताड़ा में बारिश बनी काल, दीवार गिरने से 8 माह की गर्भवती महिला की मौत
#
लगातार बारिश के बीच रमना मैदान के पास गिरा विशाल पेड़, सड़क पर लगा जाम
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
आउटसोर्सिंग कर्मी के घर अपराधियों ने की फायरिंग,बाल-बाल बचे घर के लोग,जाँच। में जुटी पुलिस
#
कैलाश मानसरोवर यात्रा को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा अपडेट, व्यवस्थाओं पर दिया गया जोर
#
औरंगाबाद सदर अस्पताल का लिफ्ट फिर हुआ खराब,बड़े हादसे को दे रहा आमंत्रण
#
निर्जला एकादशी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, गंगा स्नान और पूजा-अर्चना का चला सिलसिला
#
इंडोनेशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित हुए पीएम मोदी, भारत के बढ़ते वैश्विक प्रभाव को मिली नई पहचान