Date: 03/09/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

सड़क सुरक्षा को लेकर मोटरयान निरीक्षक (MVI) और रोड सेफ्टी ने चलाया संयुक्त अभियान 

9/2/2026 5:02:19 PM IST

73
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtada   : सड़क सुरक्षा को लेकर जिला परिवहन विभाग की ओर से बुधवार को जामताड़ा स्थित एक स्कूल परिसर में स्कूल बसों ओर वेन का सघन जांच अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई जामताड़ा के मोटरयान निरीक्षक (MVI) और रोड सेफ्टी टीम के संयुक्त तत्वावधान में की गई। इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य स्कूली बच्चों की यात्रा को सुरक्षित बनाना और नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन संचालकों पर नकेल कसना है। जांच अभियान के दौरान स्कूल में बच्चों को लाने-ले जाने के लिए संचालित हो रहीं सभी बसों और वैन के आवश्यक कागजातों को खंगाला गया। परिवहन विभाग की टीम ने मुख्य रूप से वाहनों का वैध इंश्योरेंस और प्रदूषण , वाहनों का फिटनेस प्रमाण पत्र एवं अन्य जरूरी सरकारी दस्तावेज, गाड़ियों की तकनीकी इस्तिथि ब्रेक और लाइट का बारीकी से निरीक्षण किया। रोड सेफ्टी टीम और एमवीआई ने मौके पर ही स्कूल प्रशासन और वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करने की सख्त हिदायत दी। अधिकारियों ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वाहन चालकों को निर्देश दिया गया कि वे गाड़ियों की नियमित तकनीकी जांच करवाएं, दस्तावेजों को हमेशा अपडेट रखें और सड़कों पर सुरक्षित व नियंत्रित गति से ही वाहन का परिचालन करें। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जांच में किसी भी वाहन में कमी पाई जाती है या मानकों का उल्लंघन होता है, तो वाहन मालिक और संबंधित स्कूल प्रबंधन के खिलाफ  कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर एम वी आई बरक़त अंसारी, रोड सेफ्टी माज आलम, सहायक सतीश कुमार सिंह, बिमलेश कुमार मौजूद थे।
 
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट