Date: 05/09/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 दामोदर नदी के किनारे से पुलिस ने अज्ञात का शव को किया बरामद

9/4/2026 2:54:06 PM IST

18
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Baghamara  : महूदा थाना  क्षेत्र के बारकी रेलवे ब्रिज के नीचे दामोदर नदी के किनारे से एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मछली पकड़ने के लिए ग्रामीणों ने नदी में गए थे इसी दौरान  शव को देखा तो महूदा पुलिस को सूचना दी।सूचना पाकर थाना प्रभारी पवन चंद्र पाठक पुलिस बल के साथ पहुंचे।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
   फिलहाल शव की पहचान नही हो सकी है,शव को देखने ऐसा प्रतीत हो रहा है कि पानी के तेज धारा में किसी अन्यत्र जगह से बह कर आ कर किनारे लग गया है जिसके किसी जानवर के द्वारा शव को खींच कर किनारे पर ला कर छोड़ दिया होगा।
 
 
बाघमारा से कोयलांचल लाइव के लिए काशीनाथ की रिपोर्ट