Date: 08/10/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

आकाशीय बिजली का कहर खेत में काम कर रहे एक व्यक्ति की मौत दो घायल..

10/7/2026 5:54:05 PM IST

18
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team

Bhojpur : भोजपुर जिले के संदेश थाना क्षेत्र के कोर डिहरी गांव में बुधवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि तीनों लोग अपने धान के खेत में मेड़ बांधने का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। इसकी चपेट में आने से विजय कुमार सिंह (41 वर्ष), पिता-राम अयोध्या सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, हादसे में राम गति सिंह (लगभग 30 वर्ष), पिता-स्वर्गीय राम मोहन सिंह, निवासी कोरा डिहरी, वार्ड नंबर-3, पंचायत कोरी तथा मंजू देवी (45 वर्ष), पति-विजय कुमार सिंह जख्मी हो गईं। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए स्थानीय सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी है।

 

भोजपुर से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट