Date: 06/09/2026 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू जी के निधन की सूचना मिलते ही  धनबाद विधायक राज सिन्हा गिरिडीह उनके आवास पहुंचे ,श्रद्धांजलि अर्पित की 

9/6/2026 12:27:36 PM IST

43
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
गिरिडीह : झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक राज सिन्हा  झारखंड सरकार के मंत्री  सुदिव्य कुमार सोनू जी के आकस्मिक निधन का दुःखद समाचार प्राप्त होने पर गिरिडीह स्थित उनके आवास पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा शोकाकुल परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की। इस अवसर पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी जी, गिरिडीह भाजपा जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार राय , पूर्व जिलाध्यक्ष महादेव दुबे  सहित अन्य वरिष्ठजन उपस्थित रहे। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
 
 
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क