Date: 08/09/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

डीसीए के पूर्व महासचिव एस. ए. रहमान पहुंचे लोकपाल की शरण में, निष्कासन को बताया द्वेषपूर्ण
 

9/7/2026 12:17:21 PM IST

21
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad  : धनबाद  डीसीए इन दिनों विवाद के कारण सुर्खियों में है मामला चाहे वित्तीय अनिमियतता का हो या किसी सदस्य को कमिटी से निकाले जाने का हो। इस बार धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन (DCA) के पूर्व महासचिव एस. ए. रहमान ने अपने निष्कासन को लेकर लोकपाल का दरवाजा खटखटाया है। और उन्होंने लोकपाल के समक्ष याचिका दायर की है। इस बात की जानकारी वे खुद मिडिया के सामने दी। उनके द्वारा बजाप्ते एक  प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर DCA प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए गए । उनके साथ इस प्रेसवार्ता में DCA  के वे सारे सदस्य थे जिसे डीसीए ने निकला है।  एस. ए रहमान ने कहा कि एसोसिएशन उनके निष्कासन में जितनी ऊर्जा बर्बाद कर रही है, उतनी अगर चार युवा खिलाड़ियों पर लगाती तो शहर से कई राष्ट्रीय स्तर  क्रिकेटर निकलते। उन्होंने स्पष्ट किया कि 16 अगस्त 2024 के चुनाव में सचिव पद से उम्मीदवारी वापस लेने के बाद से ही प्रबंधन उनसे बदले की भावना से काम कर रहा है। खुद पर लगे सभी आरोपों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि मीडिया में गलत बयानबाजी का कोई सबूत नहीं है, एजीएम में केवल 3-4 सामान्य तस्वीरें ली गई थीं, और 2006 से 2014 तक महासचिव रहने के दौरान या बाद में वित्तीय हिसाब मांगने संबंधी कोई पत्र उन्हें कभी नहीं दिया गया। साथ ही, उन्होंने सोशल मीडिया पर भ्रामक बातें फैलाने वालों के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी भी दी। उन्होंने कई ऐसे आयोजन की भी चर्चा की और कहा की उस आयोजन अगर संतोष सिंह नहीं होते तो शयद वे आयोजन नहीं होता। वही संतोष सिंह ने भी अपनी बाते बारीकी से रखी।    
 
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क