Date: 08/09/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
बाढ़ राहत शिविर में एक्सपायरी दवा बांटने का आरोप, माले नेता ने जांच और कार्रवाई की मांग
9/7/2026 12:17:21 PM IST
23
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara :
आरा सदर प्रखंड के लक्ष्मणपुर स्थित बाढ़ राहत शिविर में बाढ़ पीड़ितों के बीच कथित तौर पर एक्सपायरी दवा वितरित किए जाने का मामला सामने आया है। भाकपा माले राज्य स्थायी समिति के सदस्य और आरा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी क्यामुद्दीन अंसारी ने मामले को गंभीर बताते हुए जिला प्रशासन से जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
क्यामुद्दीन अंसारी के मुताबिक, राहत शिविर में दवा वितरण के दौरान ग्रामीणों की नजर दवाओं पर दर्ज एक्सपायरी तारीख पर पड़ी। इसके बाद ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए हंगामा किया और आरा-बड़हरा मार्ग को जाम कर दिया। मामले की जानकारी मिलने पर क्यामुद्दीन अंसारी लक्ष्मणपुर पहुंचे, जहां ग्रामीणों ने उन्हें कथित एक्सपायरी दवाएं भी दिखाईं।
माले नेता ने इसे बाढ़ पीड़ितों की सेहत से जुड़ा गंभीर मामला बताते हुए भोजपुर जिलाधिकारी और सिविल सर्जन से पूरे प्रकरण की जांच कराने की मांग की। साथ ही राहत शिविर के प्रभारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग भी की।
बाढ़ पीड़ितों की सूची में गड़बड़ी का आरोप ;
क्यामुद्दीन अंसारी ने बाढ़ राहत के लिए तैयार आपदा सूची में भी गड़बड़ी का आरोप लगाया। उनका कहना है कि बड़ी संख्या में वास्तविक बाढ़ पीड़ितों के नाम सूची में शामिल नहीं किए गए हैं। उन्होंने प्रशासन से वंचित पीड़ितों के नाम सूची में जोड़ने और सूची को सार्वजनिक करने की मांग की, ताकि राहत वितरण में पारदर्शिता बनी रहे।
दो दर्जन गांवों में सामुदायिक किचन की मांग
माले नेता ने आरा सदर प्रखंड के बाढ़ प्रभावित इलाकों में सामुदायिक किचन की संख्या बढ़ाने की भी मांग की। उन्होंने भकुरा, पिपरा, बारा, बसंतपुर, श्रीनगर, लक्ष्मणपुर, धुधुआं, बलुआं, दौलतपुर, डुमरा, पीरौंटा, यादवपुर, चौमुखा, पिपरा जयपाल, जगवलिया, मोहनपुर, देवढ़ी, कड़रा, महुली, बलुआ और तेनुआं समेत करीब दो दर्जन गांवों में सामुदायिक किचन शुरू करने की मांग की।
उन्होंने सभी बाढ़ प्रभावित पंचायतों में सरकारी कर्मचारियों की निगरानी में प्लास्टिक तंबू वितरित कराने की मांग की। साथ ही मुखियों द्वारा तंबू वितरण में कथित अनियमितता की शिकायतों की भी जांच कराने की बात कही।
इस दौरान भाकपा माले राज्य कमेटी सदस्य सह आरा मुफस्सिल सचिव विजय ओझा, किसान नेता हरेराम सिंह, धनोज यादव, राजद नेता मुन्ना यादव, पंचायत समिति सदस्य जनार्दन गोंड़ और मनीष यादव समेत कई लोग मौजूद रहे।
आरा से कोयलांचल लाइव आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
PM मोदी के जन्मदिवस से भाजपा का सेवा संकल्प अभियान, जामताड़ा में कार्यशाला आयोजित
#
मजदूरों और स्थानीय विस्थापितों की मुद्दे पर तेवर में दिखे सिद्धार्थ गौतम,कहा ...
#
दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की याद में झामुमो ने आयोजित की शोकसभा
#
मुंगेर में बाढ़ का कहर, ललन सिंह ने की राहत कार्यों की समीक्षा
#
मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने जताया गहरा शोक
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
NEET पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस OBC मोर्चा का आक्रोश मार्च, PM मोदी का पुतला फूंका
#
बरवाअड्डा थाना बना अखाड़ा, विधायक जयराम महतो पर मुखिया पुत्र ने लगाया गला दबाने का आरोप
#
गोवंश संरक्षण को लेकर लोगो ने आवाज़ की बुलंद
#
जंतर-मंतर आंदोलन के समर्थन में सड़क पर उतरे मुंगेर के छात्र,आक्रोश मार्च निकल किया विरोध
#
स्वतंत्रता दिवस पर BCCL में दिखा उत्साह, CMD मनोज अग्रवाल बोले- श्रमिक हितों से कोई समझौता नहीं