Date: 08/09/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
गोवंश संरक्षण को लेकर लोगो ने आवाज़ की बुलंद
4/27/2026 1:38:52 PM IST
98
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger: बिहार में गोवंश संरक्षण को लेकर एक बार फिर आवाज बुलंद हुई है। मुंगेर में गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ रक्षा दल ने जुलूस निकालकर राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा है, जिसमें गोवंश की सुरक्षा और वध पर पूर्ण प्रतिबंध के लिए सख्त कानून बनाने की मांग की गई है। मुंगेर में आज गौ सम्मान आह्वान अभियान के बैनर तले गौ रक्षा दल के सदस्यों ने शहर के गौशाला से एडीओ कार्यालय तक जोरदार जुलूस निकाला। इस दौरान हाथों में तख्तियां और बैनर लिए कार्यकर्ताओं ने गोवंश संरक्षण के समर्थन में नारेबाजी की। जुलूस के बाद प्रदर्शनकारियों ने एडीओ कार्यालय पहुंचकर महामहिम राज्यपाल के नाम एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बिहार में गोवंश के संरक्षण, संवर्धन और वध पर पूर्ण प्रतिबंध के लिए कठोर कानून बनाने की मांग की गई है।गौ रक्षा दल के प्रतिनिधियों ने बताया कि हमारी मांग है कि गोवंश की रक्षा के लिए कड़े कानून बने, गो तस्करी और वध पर पूरी तरह रोक लगे और सरकार ठोस कदम उठाए। ज्ञापन में गोवंश की घटती संख्या, तस्करी, दुर्घटनाओं और देखरेख की कमी को गंभीर समस्या बताया गया है। साथ ही पंचायत स्तर पर गौशाला निर्माण, एंबुलेंस सेवा और गो आधारित अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने जैसे कई सुझाव भी दिए गए हैं। अब देखना होगा कि इस मांग पर सरकार क्या कदम उठाती है, लेकिन मुंगेर से उठी यह आवाज राज्यभर में एक नई बहस को जरूर जन्म दे रही है।
कोयलांचल लाइव के लिए मुंगेर से इम्तियाज़ की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
चौका में डकैती की साजिश नाकाम, छह शातिर अपराधी गिरफ्तार
#
एएसआई संतोष कुमार सिंह हत्याकांड में बड़ा फैसला, 8 दोषियों को उम्रकैद
#
गैस हादसे में जीजा-साले की मौत, अलीनगर में पसरा मातम
#
चतरा पुलिस की तकनीकी मदद से रांची पुलिस को मिली कामयाबी, विधायक पुत्र सौरभ सकुशल बरामद,थाने पहुंचे लोजपा नेता
#
लोजपा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का हुआ अपराह्न,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने रांची पुलिस ने सकुशल लाने की अपील ,कहा ...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बरवाअड्डा थाना बना अखाड़ा, विधायक जयराम महतो पर मुखिया पुत्र ने लगाया गला दबाने का आरोप
#
जंतर-मंतर आंदोलन के समर्थन में सड़क पर उतरे मुंगेर के छात्र,आक्रोश मार्च निकल किया विरोध
#
गोवंश संरक्षण को लेकर लोगो ने आवाज़ की बुलंद
#
उफान पर झिलिया नदी, डायवर्सन क्षतिग्रस्त होने से यातायात पूरी तरह से ठप
#
स्वतंत्रता दिवस पर BCCL में दिखा उत्साह, CMD मनोज अग्रवाल बोले- श्रमिक हितों से कोई समझौता नहीं