Date: 06/09/2026 Sunday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

मुंगेर में बाढ़ का कहर, ललन सिंह ने की राहत कार्यों की समीक्षा
 

9/6/2026 6:02:55 PM IST

9
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger  :मुंगेर में गंगा समेत दूसरी नदियों का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का संकट गहराता जा रहा है। गंगा खतरे के निशान से 57 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है, जिससे जिले की करीब 40 हजार की आबादी प्रभावित है। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए केंद्रीय मंत्री सह मुंगेर सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने जिला प्रशासन के साथ आपदा प्रबंधन की समीक्षा की। बैठक में राहत शिविर, सामुदायिक रसोई, स्वास्थ्य व्यवस्था और पशुओं के चारे समेत तमाम इंतजामों की जानकारी ली गई। ललन सिंह ने राहत शिविरों में भोजन की गुणवत्ता को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को पूरी की जगह चावल, दाल और सब्जी जैसा साफ-सुथरा और सुपाच्य भोजन दिया जाए। साथ ही पत्तल के इस्तेमाल से भी बचने की हिदायत दी।इसको लेकर  27 कम्युनिटी किचन शुरू किए जा रहे हैं। प्रभावित इलाकों में नाव से मेडिकल कैंप चलाए जा रहे हैं और SDRF की टीम को भी अलर्ट रखा गया है। बाढ़ का पानी उतरने के बाद बीमारी की आशंका को देखते हुए ब्लीचिंग पाउडर का भी पर्याप्त स्टॉक रखा गया है। केंद्रीय मंत्री ने भरोसा दिलाया कि केंद्र और राज्य सरकार बाढ़ पीड़ितों के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने साफ कहा कि आर्थिक सहायता की प्रक्रिया अलग है, लेकिन पैसों की कमी के कारण राहत कार्य किसी भी सूरत में नहीं रुकेंगे। 
 
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज खान की रिपोर्ट