Date: 08/09/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

मादक पदार्थों  के खिलाफ पुलिस की  बड़ी कार्रवाई ,113 किलो गांजा बरामद 
 

9/8/2026 12:57:52 PM IST

10
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : बहरागोड़ा में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 113 किलो गांजा बरामद किया है। साथ ही पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार भी  किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 60 लाख रुपये बताई जा रही है। इस बात की जानकरी ग्रामीण एसपी शुभम खंडेलवाल ने दी। उन्होंने बताया की वरीय पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि ओडिशा की ओर से एक सफेद रंग की टाटा कर्व कार में गांजा की बड़ी खेप बहरागोड़ा की तरफ लाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने टीम गठित कर बहरागोड़ा के कालियाडिंगा चौक के पास वाहन चेकिंग लगाई गई। इसी दौरान ओडिशा की तरफ से आ रही एक कार को पुलिस ने रोककर तलाशी ली। एनडीपीएस एक्ट के तहत की गई जांच के दौरान कार की डिक्की से 113 पैकेट गांजा बरामद हुआ। प्रत्येक पैकेट का वजन करीब एक किलो था, यानी कुल 113 किलो गांजा पुलिस के हाथ लगा। पुलिस ने गांजा के साथ 1500 रुपये नकद और दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। कार्रवाई के दौरान कार को भी जब्त कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 27 वर्षीय पिन्कन स्वैन जो ओडिशा का बताया जाता है । पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर गिरोह के रूप में गांजा तस्करी करने की बात बताई है। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह ओडिशा के भुवनेश्वर इलाके से गांजा लाकर खड़गपुर और पश्चिम बंगाल समेत दूसरे स्थानों पर इसकी सप्लाई करता था। फिलहाल पुलिस मामले में गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर उसके अन्य साथियों और पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट