Date: 07/09/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
एएसआई संतोष कुमार सिंह हत्याकांड में बड़ा फैसला, 8 दोषियों को उम्रकैद
9/7/2026 12:17:21 PM IST
14
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger :
मुंगेर व्यवहार न्यायालय ने एएसआई संतोष कुमार सिंह हत्याकांड में बड़ा फैसला सुनाया है। जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश चतुर्थ कुमारी मनीषा की अदालत ने तीन महिलाओं समेत सभी आठ दोषियों को आजीवन कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही सभी पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माना नहीं देने पर छह महीने की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। मामला मार्च 2025 में होली के दिन मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नंदलालपुर गांव का है। विवाद की सूचना पर 112 डायल पुलिस टीम के साथ एएसआई संतोष कुमार सिंह मौके पर पहुंचे थे और विवाद शांत कराया था। बताया गया कि उसी शाम गश्त के दौरान दोबारा विवाद की सूचना मिलने पर संतोष कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। आरोप है कि समझाने के दौरान रणवीर के घर के पास आरोपियों ने लाठी, रॉड और दाब से उन पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल संतोष कुमार सिंह को पहले स्थानीय अस्पताल और फिर पटना के पारस अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद साथ मौजूद सिपाही दीपक कुमार के बयान पर मुफस्सिल थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। करीब डेढ़ साल चली सुनवाई के दौरान 12 गवाहों की गवाही हुई। इसके बाद अदालत ने आठों आरोपियों को दोषी करार दिया। सजा पाने वालों में रणवीर कुमार, रंजीत कुमार, राजू कुमार, गुड्डू कुमार, विकास कुमार, रेखा देवी, सरिता देवी और मौसम कुमारी शामिल हैं। सभी सजाएं एक साथ चलेंगी। अदालत के फैसले के बाद सभी दोषियों को जेल भेज दिया गया है।
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज खान की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
चौका में डकैती की साजिश नाकाम, छह शातिर अपराधी गिरफ्तार
#
गैस हादसे में जीजा-साले की मौत, अलीनगर में पसरा मातम
#
चतरा पुलिस की तकनीकी मदद से रांची पुलिस को मिली कामयाबी, विधायक पुत्र सौरभ सकुशल बरामद,थाने पहुंचे लोजपा नेता
#
लोजपा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का हुआ अपराह्न,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने रांची पुलिस ने सकुशल लाने की अपील ,कहा ...
#
साइबर अपराधी गिरफ्तार: SBI क्रेडिट कार्ड बंद होने का झांसा देकर उड़ाता था पैसे
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बिष्टुपुर हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, दो और आरोपी गिरफ्तार
#
'तुम्बाड 2' में आलिया भट्ट की एंट्री, हॉरर यूनिवर्स में पहली बार आएंगी नजर
#
बेल्ट से बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल, तीन युवकों के लापता होने से मचा हड़कम
#
'मन की बात' में प्रधानमंत्री ने किया देशवासियों को सम्बोधित, कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर हुई चर्चा
#
गोल्डन आवर में मिलेगा मुफ्त इलाज, सरकार ने शुरू की नई व्यवस्था