Date: 09/09/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

बाल विवाह पर प्रहार, जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक दल को हरी झंडी दिखा डीसी ने किया रवाना

9/9/2026 12:21:37 PM IST

25
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtada : समाहरणालय परिसर से उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी आलोक कुमार के द्वारा किशोर-किशोरियों के बीच लैंगिक समानता, शिक्षा, सम्मानजनक व्यवहार एवं भेदभाव में कमी लाने तथा बाल विवाह की रोकथाम और सुरक्षित एवं समावेशी वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नुक्कड़ नाटक दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।  वहीं इस मौके पर उपायुक्त आलोक कुमार ने कहा कि किशोर-किशोरियों में सकारात्मक सोच, समानता और सम्मान की भावना विकसित करना स्वस्थ एवं सशक्त समाज के निर्माण के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जागरूकता एवं सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों की प्रभावी रोकथाम की जा सकती है। उन्होंने निर्देश दिया कि अभियान के तहत विद्यालयों में गांवों में अच्छे से जागरूकता का प्रसार करें। उल्लेखनीय है कि आईसीआरडब्ल्यू द्वारा संचालित कार्यक्रम के अंतर्गत जामताड़ा जिले में नुक्कड़ नाटक अभियान के तहत जिले के नारायणपुर, जामताड़ा, नाला एवं करमाटांड़ प्रखंड के चयनित विद्यालयों एवं गांवों में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रचनात्मक, संवादात्मक एवं प्रभावी प्रस्तुति के माध्यम से किशोर-किशोरियों, विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों तथा समुदाय के सदस्यों के बीच लैंगिक समानता, शिक्षा, सम्मानजनक व्यवहार, भेदभाव उन्मूलन, बाल विवाह की रोकथाम तथा सुरक्षित एवं समावेशी वातावरण के महत्व का संदेश पहुंचाया जाएगा। इस दौरान टीम द्वारा नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी गई। इस मौके पर संबंधित संस्था के सदस्यगण आदि मौजूद रहे।
 
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री के रिपोर्ट