Date: 14/09/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

मवेशी लदे 5 वाहनों को पुलिस ने पकड़ा जिम्मेनामा पर सुरक्षित जगह पर भेजा ....

9/13/2026 2:25:33 PM IST

31
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Nirsa : गलफरबाड़ी ओपी क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगदंबा पेट्रोल पंप के समीप बीते रात गलफरबाड़ी पुलिस द्वारा 5 मवेशी लदे वाहनों को रोका, जिसमें प्रत्येक वाहन पर 5 से 6 गोवंश लदे हुए थे।
 
स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर बताया कि यह सभी वाहन बिहार के काराकाट मेला से लोड किए गए हैं और सभी वाहन पश्चिम बंगाल कोलकाता जा रही हैं। वाहन में लोड सभी गोवंश दुधारू हैं सभी गोवंशों की मेला से खरीद की कागजात भी महजूद है। बीते रात गलफरबाड़ी पुलिस द्वारा सभी वाहनों को जांच के नाम पर रोका गया, लेकिन दुर्भाग्य है कि कल रात से अब तक गोवंशों को किसी प्रकार का कोई खाना-पीना या चारा नहीं दिया गया है। इस मामले पर स्थानीय लोगों का कहना है कि इस रूट से प्रतिदिन सैकड़ों गोवंश लदे वाहन बंगाल की ओर जाती हैं और जिस वाहन की एंट्री होती है, वह बड़े ही आसानी से बंगाल प्रवेश कर जाती है। क्षेत्र के कुछ लोगों द्वारा इन्हीं के ओपी क्षेत्रों में अवैध तरीके से गोवंशों का व्यापार किया जाता है और गौवंशों की खेप को छोटे-छोटे वाहनों से उतार कर बड़े वाहनों के जरिए बंगाल भेजा जाता है, उस पर कोई प्रतिबंध नहीं है। पुलिस द्वारा जांच के नाम पर सभी वाहनों अवैध वसूली की जाती है या फिर व्यापारियों को परेशान किया जाता है।भले आज भैस लदा वाहन को पुलिस ने पकड़ा लेकिन अभी भी कई तरह के तिगड़म लगाए जा रहे है। इधर इस मामले को लेकर निरसा एसडीपीओ लिलेश्वर महतो ने बताया की सभी भैसो को जिम्मेनामा पर सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है और आगे की करवाई की जा रही है। 
 
कोयलांचल लाइव डेस्क