Date: 12/09/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग के प्रदूषण के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान शुरू, ग्रामीणों ने उठाई आवाज
9/12/2026 5:49:15 PM IST
8
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur :
पोटका के हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग से फैल रहे धूल-प्रदूषण और भारी वाहनों के लगातार आवागमन के खिलाफ ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है। शनिवार से हल्दीपोखर रेलवे स्टेशन के समीप हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गई। अभियान के जरिए प्रभावित गांवों और मोहल्लों में पहुंचकर लोगों को प्रदूषण, भारी वाहनों के आवागमन और सड़क सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
अभियान से जुड़े लोगों का कहना है कि रेलवे साइडिंग के कारण आसपास के इलाकों में धूल-प्रदूषण बढ़ा है। भारी वाहनों के लगातार आवागमन से ग्रामीणों को आवाजाही में परेशानी के साथ सड़क सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी रहती है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रदूषण के कारण क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हस्ताक्षर अभियान के दौरान प्रभावित लोगों की शिकायतों और हस्ताक्षरों को संकलित किया जाएगा। इसके बाद इन समस्याओं को संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा। अभियान से जुड़े लोगों के मुताबिक, ग्रामीणों की समस्याओं और हस्ताक्षरों को राष्ट्रीय हरित अधिकरण यानी एनजीटी के समक्ष भी मजबूती से रखने की तैयारी है।
आयोजकों ने अधिक से अधिक ग्रामीणों से अभियान में जुड़ने की अपील की है। उनका कहना है कि यह अभियान केवल हस्ताक्षर जुटाने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि रेलवे साइडिंग से प्रभावित लोगों की समस्याओं को एकजुट तरीके से सामने लाने का प्रयास किया जाएगा।
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव की लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
एक दिवसीय दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला का आयोजन ,डीसी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया उद्घाटन
#
जेएसएससी सीजीएल के चयनित अभ्यर्थियों ने प्रेस वार्ता कर रखी अपनी बात,अभ्यर्थियों ने कहा......
#
नेशनल लोक अदालत में 15 अरब 67 करोड़ के विवादों का निपटारा, युवाओं को नशे से बचाने की न्यायधीश ने की अपील
#
झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार झालसा की ओर से राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन
#
पितृपक्ष महासंगम को लेकर गयाजी में स्वच्छता अभियान तेज, सड़क पर उतरे डीएम-मेयर
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
मोहर्रम को लेकर शांति समिति की हुई बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील
#
जमीन विवाद में फर्जी दस्तावेज से कब्जे का आरोप, पीड़ित परिवार ने मांगा न्याय
#
लाठीचार्ज और आंसू गैस पर जताई नाराजगी, CBI जांच की मांग को लेकर भाजपा ने छात्रों के समर्थन का किया ऐलान
#
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर सिंदरी में भाजपा की विशाल जनसभा, केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने विपक्ष पर साधा निशाना
#
शान-ओ-शौकत से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, हजारों लोग हुए शामिल