Date: 12/09/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
एक दिवसीय दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला का आयोजन ,डीसी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया उद्घाटन
9/12/2026 5:49:15 PM IST
19
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtara
: जिला नियोजनालय जामताड़ा के सौजन्य से औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, जामताड़ा में एक दिवसीय दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला का आयोजन किया गया। आयोजित रोजगार मेला का विधिवत शुभारंभ उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी आलोक कुमार के द्वारा विधिवत दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया गया। वहीं इससे पूर्व जिला नियोजन पदाधिकारी के द्वारा उपायुक्त को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया।
आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त आलोक कुमार ने कहा कि रोजगार मेला का उद्देश्य केवल रोजगार उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि हमारे युवाओं को उनकी योग्यता और कौशल के अनुरूप बेहतर अवसर प्रदान करना है। किसी भी समाज की प्रगति के लिए सबसे महत्वपूर्ण है कि उसके युवा अपने कौशल को सही दिशा में लगाकर रोजगार से जुड़ें और आत्मनिर्भर बनें।
उन्होंने युवाओं से कहा कि बड़ी से बड़ी यात्रा की शुरुआत हमेशा एक छोटे कदम से होती है। इसलिए शुरुआत में मिलने वाले वेतन या पैकेज को लेकर निराश न हों।*_ पहली नौकरी, आपकी अंतिम मंजिल नहीं है। यह आपके सीखने, अनुभव प्राप्त करने और अपने कौशल को और बेहतर बनाने की शुरुआत है। उपायुक्त ने कहा कि हमने रोजगार मेले में झारखंड की स्थानीय कंपनियों को प्राथमिकता देने का प्रयास किया है। इसका उद्देश्य यह है कि हमारे युवा अपने राज्य और अपने आसपास के क्षेत्र में ही रोजगार के अवसर प्राप्त करें। इससे न केवल उनका खर्च कम होगा, बल्कि अपने परिचित परिवेश में रहते हुए वे अधिक आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकेंगे।
उपायुक्त ने आगे कहा कि "रोजगार मेला केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि आपके सपनों और संभावनाओं के बीच एक सेतु" है।* असफलता से कभी मत घबराइए, धैर्य रखिए, लगातार सीखते रहिए और जिस भी संस्था में काम करें, ईमानदारी, मेहनत और पूरी लगन के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। वहीं उन्होंने चयनित युवाओं को ऑफर लेटर देते हुए बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं एवं कहा कि अपने कार्य से परिवार, गांव जिला एवं राज्य का नाम रौशन करें।
वहीं जिला नियोजन पदाधिकारी मो० जावेद अंसारी ने मेला से जुड़े बिंदुओं पर जानकारी दी एवं कहा कि जितने भी युवा अब तक नियोजनालय में अपना निबंधन नहीं कराए हैं, वे ऑनलाइन माध्यम से झार नियोजन पोर्टल पर स्वयं अथवा कार्यालय अवधि में नियोजनालय आकर अपन अवश्य निबंधन करा लें, ताकि आने वाले समय इसका समुचित लाभ आपको मिल सके। वहीं उन्होंने सभी युवाओं से रोजगार मेला का बढ़ चढ़ कर लाभ उठाने का अपील किया। वहीं बताया गया कि _*आयोजित रोजगार मेला में निजी क्षेत्र के 13 नियोजक द्वारा भाग लिया गया। जिसमें करीब 132 युवाओं को ऑनस्पॉट चयनित किया वहीं 130 युवाओं को शॉर्टलिस्टेड किया गया।
इस मौके पर जिला नियोजन पदाधिकारी मो० जावेद अंसारी, प्रभारी प्राचार्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जामताड़ा श्री दिलीप कुमार, उच्च वर्गीय लिपिक महेश आनंद, यूएनडीपी प्रवीण प्रकाश, नियोजन कार्यालय कर्मी संजय कुमार, विभिन्न कंपनियों के प्रबंधक सहित अन्य मौजूद रहे।
जामताड़ा से कोलांचल लाइव की लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग के प्रदूषण के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान शुरू, ग्रामीणों ने उठाई आवाज
#
जेएसएससी सीजीएल के चयनित अभ्यर्थियों ने प्रेस वार्ता कर रखी अपनी बात,अभ्यर्थियों ने कहा......
#
नेशनल लोक अदालत में 15 अरब 67 करोड़ के विवादों का निपटारा, युवाओं को नशे से बचाने की न्यायधीश ने की अपील
#
झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार झालसा की ओर से राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन
#
पितृपक्ष महासंगम को लेकर गयाजी में स्वच्छता अभियान तेज, सड़क पर उतरे डीएम-मेयर
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
मोहर्रम को लेकर शांति समिति की हुई बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील
#
जमीन विवाद में फर्जी दस्तावेज से कब्जे का आरोप, पीड़ित परिवार ने मांगा न्याय
#
लाठीचार्ज और आंसू गैस पर जताई नाराजगी, CBI जांच की मांग को लेकर भाजपा ने छात्रों के समर्थन का किया ऐलान
#
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर सिंदरी में भाजपा की विशाल जनसभा, केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने विपक्ष पर साधा निशाना
#
शान-ओ-शौकत से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, हजारों लोग हुए शामिल