Date: 14/09/2026 Monday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

SIR कर्मी बन  महिला को  बनाया बंधक, लूटा आभूषण ,पुलिस ने किया खुलासा

9/13/2026 2:25:33 PM IST

17
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : जमशेदपुर के मानगो में खुद को SIR कर्मी बताकर महिला के फ्लैट में घुसने और बंधक बनाकर सोने के आभूषण लूटने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। खास बात ये है कि लूटे गए सोने के आभूषणों को गलाकर चपटा गोलाकार रूप दे दिया गया था, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है।
 
मामला 31 अगस्त 2026 का है। मानगो के श्री कृष्ण उद्यान कॉम्प्लेक्स स्थित एक फ्लैट में कुछ अपराधकर्मी SIR कर्मी बनकर पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने महिला को बंधक बनाया, उसके साथ मारपीट की और पहने हुए सोने के आभूषण छीनकर फरार हो गए।
 
घटना के बाद मानगो थाना में मामला दर्ज किया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर की निगरानी और सहायक पुलिस अधीक्षक मुख्यालय-1 के नेतृत्व में विशेष छापामारी टीम बनाई गई।
 
तकनीकी सहयोग और मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राकेश बहादुर उर्फ राकू, अभिषेक कुमार दास, तबस्सुम खातुन और समरेश पॉल उर्फ नान्टु पॉल को गिरफ्तार किया।
 
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने लूटे गए आभूषणों को गलाने के बाद चपटा गोलाकार रूप दे दिया था। पुलिस ने इन्हें बरामद कर लिया है।
 
फिलहाल चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। इस वारदात ने एक बार फिर फर्जी पहचान बनाकर घरों में प्रवेश करने वाले अपराधियों से सावधान रहने की जरूरत को सामने ला दिया है।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए शिवम मिश्रा की रिपोर्ट