Date: 19/09/2026 Saturday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

साइंटिफिक और आईटी अनुसंधान को मजबूत करने के लिए पुलिस अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण,एसएसपी ने कहा....

9/19/2026 12:04:19 PM IST

7
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad : धनबाद समाहरणालय में अनुसंधान में साइंटिफिक और आईटी विषयों पर विशेष प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के सभी थाना के इंस्पेक्टर, साइबर थाना के इंस्पेक्टर, सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी के साथ साइबर और लॉ एंड ऑर्डर डीएसपी शामिल हुए। एसएसपी ने कहा कि अनुसंधानकर्ताओं को प्रशिक्षण के माध्यम से आईटी से जुड़े मामलों की जांच में और बेहतर बनाया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान डिजिटल एविडेंस और फॉरेंसिक एविडेंस के कलेक्शन के साथ डिजिटल फुटप्रिंट की पहचान और उसे सुरक्षित तरीके से कलेक्ट करने की जानकारी दी जाएगी। 
यह प्रशिक्षण चार सप्ताह तक चलेगा और हर सप्ताह दो क्लास आयोजित की जाएंगी। प्रशिक्षण में पदस्थापित इंस्पेक्टर और आईटी से जुड़े अनुसंधान के लिए अधिकृत सब इंस्पेक्टर शामिल होंगे। इसका उद्देश्य आईटी से जुड़े मामलों का गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान करना है। एसएसपी ने बताया कि इस महीने सभी संबंधित पदाधिकारियों और अनुसंधानकर्ताओं को कम से कम तीन आईटी संबंधी मामलों के निष्पादन का लक्ष्य दिया गया है।
 
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क